लखनऊ सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश से लोगों की आस बंधी है कि मानसून देर से ही सही पर ठीक से बरसेगा। वहीं, किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।


 

बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद ही आसमान में बादल मंडराने लगे और दो बजे के बाद से झमाझम बारिश हुई। हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम की पोल खुल गई। लखनऊ में जगह-जगह जलभराव हो गया।

 

इसके पहले मंगलवार को लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद थी लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी बारिश नहीं हुई। मंगलवार की शुरुआत भी उमस, तीखी धूप के साथ हुई। बाद में बदली छा गई, हालांकि गर्मी का अहसास बना रहा। इस दौरान दिन का तापमान 38.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री था।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, बारिश का मौसम बना रहेगा। जैसा पूर्वानुमान में कहा जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर के लिए भारी बरसात, गरज-चमक की चेतावनी जारी की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।