हास्पिटल का उपजिलाधिकारी नौतनवा ने किया उद्घाटन 


हास्पिटल का उपजिलाधिकारी नौतनवा ने किया उद्घाटन 

रानीपुर/महराजगंज 

मंडल ब्यूरो चीफ रमन वर्मा

महराजगंज जिले के  पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर समरधीरा रोड पर सत्यप्रभा ग्रामीण हॉस्पिटल समरधीरा में खुला है। जिसका उद्घाटन सोमवार को नौतनवा एसडीएम दिनेश मिश्रा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसडीएम ने हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी की। एसडीएम ने कहा कि तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी जिस कारण उन्हें अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। हॉस्पिटल के ऑनर विनोद यादव व सुनील यादव ने एसडीएम के हाथों हॉस्पिटल में रखें उपकरणों पर माल्यार्पण भी किया। सत्यप्रभा ग्रामीण हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, जैसे हर्निया, हाइड्रोसील, बवासीर, भगन्दर, पथरी, बच्चेदानी एवं सभी प्रकार के ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही पैथालॉजी की भी सुविधा उपलब्ध हैं। इस दौरान अर्दली राजाराम, गुड्डन शुक्ला, गुड्डू, मोतीलाल यादव, इंद्रकेश यादव, महेंद्र यादव, अवधबिहारी यादव, संतविजय यादव, धनप्रकाश त्रिपाठी, समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।