आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज, जानें कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट


ICSE Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई (कक्षा दसवीं) की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। परिणाम को आज 17 जुलाई, 2022 को शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस साल CISCE की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए हम आपको बताते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया..

 

दोनों टर्म के अंक जुड़ेंगे
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने परिणाम से जुड़ा नोटिस जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि छात्रों के परिणाम टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही आंतरिक मूल्यांकन के भी अंकों को छात्रों के अंतिम परिणाम में जोड़ा जाएगा। 

 

ICSE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा दसवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन बीते 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया गया था। बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सावधानीपूर्वक आयोजित की गई थी। 

 

ICSE Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे

  • cisce.org
  • results.cisce.org
  • results.nic.in

 

ICSE Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  • छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकेंगे-: 
  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - results.cisce.org या cisce.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आईसीएसई के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आईडी, रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।