Virat Kohli ने दिया Babar Azam के ट्वीट का जवाब, जानें क्या लिखा


Virat Kohli Babar Azam News: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान के क्रिकेटर बाबर आजम ने कोहली के लिए एक ट्वीट किया था. उन्होंने इस ट्वीट में कोहली को मजबूत रहने के लिए कहा था. बाबर ने यह ट्वीट शुक्रवार को किया था. जबकि कोहली ने इस पर शनिवार को जवाब दिया. इस बीच शाहिद अफरीदी ने प्रतिक्रिया दी थी कि कोहली को बाबर के ट्वीट का जवाब देने चाहिए.

बाबर ने कोहली के साथ की एक फोटो ट्वीट की थी और लिखा, ''यह वक्त भी गुजर जाएगा, आप मजबूत बने रहिए.'' बाबर के इस ट्वीट पर कोहली ने जवाब दिया है. उन्होंने शुक्रिया कहते हुए लिखा, ''थैंक्यू. आप चमकते रहिए और आगे बढ़ते रहिए. शुभकामनाएं.''

पाकिस्तान खिलाड़ी बाबर के ट्वीट के बाद पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कोहली को इस पर जवाब देना चाहिए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा, ''बाबर आजम ने विराट के लिए ट्वीट कर बहुत अच्छा  संदेश दिया है. मुझे नहीं पता कि इस पर उन्होंने रिस्पॉन्स दिया या नहीं. लेकिन मेरे हिसाब से कोहली को इस पर जवाब देना चाहिए.'' 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।