गत दिनों जी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संविधान के नियम के विरुद्ध की गई


खबर डीग भरतपुर राजस्थान से
रमनलाल गोस्वामी 
रिपोर्टर
जिला भरतपुर

गत दिनों जी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संविधान के नियम के विरुद्ध की गई अभद्रता से पत्रकार जगत में काफी रोष व्याप्त है वहीं कानून का सहारा लेकर  स्वतंत्र व निर्भीक पत्रकारिता को दबाने की कोशिश लगातार जारी है जिसे लेकर आईएफडब्ल्यूजे की राजस्थान प्रदेश की उपखंड स्तरीय इकाई डीग द्वारा कार्यवाहक तहसीलदार मदनसिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा । इस मौके पर आईएफडब्ल्यूजे की डीग इकाई के अध्यक्ष मुकेश सैनी , रमनलाल गोस्वामी बृज किशोर शर्मा , योगेश शर्मा , पंकज शर्मा , पूरन बंसल , अमरदीप सैन सहित पत्रकार मौजूद रहे । वहीं ज्ञापन में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह के हमले की पत्रकार संघ द्वारा निंदा की गई है । गौरतलब है कि गत दिनों जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन द्वारा किसी खबर की एंकरिंग  करने के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस बिना किसी कानूनी प्रक्रिया अपनाये 
तड़के एंकर रोहित रंजन के घर उन्हें गिरफ्तार करने पहुँची
 जो छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किसी एक विशेष विचारधारा को संरक्षण देने की नीयत प्रतीत होती है वहीं विधिक प्रक्रिया का पालन किए उन्हें गिरफ्तार कर ले जाना निंदनीय और संविधान के नियम विरुद्ध कार्यवाही प्रतीत होती है । वहीं इससे पूर्व भी राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल के दो एंकरों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्यवाही की गई थी जो पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगता हुआ दिखाई देता है । अतः आईएफडब्ल्यूजे की उपखंड स्तरीय डीग की इकाई द्वारा ज्ञापन देकर पत्रकार रोहित रंजन को न्याय दिलाने की माननीय राष्ट्रपति महोदय से मांग की गई है ।
ब्यूरो रिपोर्ट रमनलाल गोस्वामी

बाईट  :-  मदनसिंह , कार्यवाहक तहसीलदार - डीग ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।