ग्राम पंचायत बंशीताल में शासकीय भूमि परअवैध कब्जा बच्चों और महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र जाने में हो रही समस्या:


ग्राम पंचायत बंशीताल में शासकीय भूमि परअवैध कब्जा बच्चों और महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र जाने में हो रही समस्या:

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

Ab tak india news channel जीपीएम / आपको बता दें कि जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही विकासखंड मरवाही के ग्राम पंचायत बंशीताल ग्राम दानीकुंडी जो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है वही का एक मामला यह भी है की ग्राम में निवासरत महिला श्रीमती उषा देवी पति स्वर्गीय श्री अशोक धुर्वे के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे चारों ओर से घर दिया गया है, घिरे हुए जमीन के पीछे की ओर एक आंगनवाड़ी केंद्र स्थित है जहां आसपास के बच्चे और महिलाएं प्रतिदिन आती जाती रहती हैं, भूमि को घेर देने के कारण अब वहां आने जाने में काफी समस्या हो रही है जिसकी शिकायत ग्राम वासियों के द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच श्री चैन सिंह सरोता जी के समक्ष की गई जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि वह शासकीय भूमि है और उनकी निजी भूमि मेन रोड से लगभग 15 मीटर दूर से प्रारंभ होती है वह भूमि उनकी निजी संपत्ति में नहीं आता है अतः उनके द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करना जिस स्थान पर ग्राम वासियों की निस्तारी हो रही हो यह बिल्कुल ही गलत है उषा देवी जी को आज ग्राम पंचायत के द्वारा एक नोटिस जारी कर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए कहा जाएगा यदि उनके द्वारा कब्जा नहीं हटाया जाता तो ग्राम वासियों और पुलिस बल के साथ हमारे द्वारा उस भूमि को खाली कराया जाएगा।।

संवाददाता 
सूरज यादव
Ab tak india news channel
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।