धामपुर पुलिस का सराहनीय क़दम।
धामपुर पुलिस का सराहनीय क़दम।
ज़हरीला प्रदार्थ देकर मारने का किया प्रयास ,हालात गम्भीर ।
ज़हरीला प्रदार्थ देकर मारने का किया प्रयास ,हालात गम्भीर । बिजनौर से मुनीश उपाध्याय के साथ अमीन अहमद की रिपोर्ट।
बिजनौर :- जनपद बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के सहसपुर में ईद के दिन कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक को पहले शराब पिलाई उसके बाद उसको ज़हरीला प्रदार्थ देकर मारने का प्रयास भी किया,मामले की तहरीर युवक के चाचा आरिफ पुत्र सईद ने देते हुए बताया कि ईद के दिन 10 जुलाई को उसके भतीजे अनस पुत्र अरशद को मोहल्ले के ही मोहनीश,राकिब, आलम,चोना आदि घर से बुलाकर ले गए थे,पूरा दिन अनस घर से गायब रहा तो रात में उसको ढूढा गया तो अनस एक खेत में नशे की हालत में मिला,जिसको घर लाया गया तो उसकी हालत बिगड़ गयी,अनस को स्योहारा में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया तो मालूम पड़ा कि अनस को कोई ज़हरीला प्रदार्थ दिया गया है जिससे अंदेशा है कि अनस को मारने की नीयत से उसको ज़हर दिया गया है,पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पांच साल के बच्चे को चोरी कर बेचने ले जा रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार, सौदे का तीन लाख साठ हजार रुपया बरामद-
पुलिस लाइन्स, बाराबंकी में प्रशिक्षाणाधीन 215 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह परेड का आयोजन
Leave a Comment: