पांच साल के बच्चे को चोरी कर बेचने ले जा रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार, सौदे का तीन लाख साठ हजार रुपया बरामद-
पांच साल के बच्चे को चोरी कर बेचने ले जा रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार, सौदे का तीन लाख साठ हजार रुपया बरामद-
धामपुर पुलिस का सराहनीय क़दम।
धामपुर पुलिस का सराहनीय क़दम। बिजनौर से अशोक कुमार की रिपोर्ट। बिजनौर :- जनपद बिजनौर में धामपुर पुलिस मुख्य मंत्री के आदेश का अनुपालन किये जाने के प्रति काफी सजग आ रही है। आपको बता दें कि मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा प्रदेश को अवैध अतिक्रमण व अवैध निर्माण से मुक्त कराये जाने के लिये प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकक्षकों को सख्त निर्देश जारी कर दिये गये हैं। जिसका धामपुर कोतवाल माधो सिंह बिष्ट के द्वारा क्षेत्र में सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है। जिसकी कमान स्वयं माधौ सिंह बिष्ट ने संभाल रखी है। कोतवाल साहब सुबह से डंडा हाथ में लेकर नगीना चौराहे पर पहूंच जाते हैं। और डग्गामार वाहनों को चौराहे से भगाने लगते हैं। यह बात अलग है कि डग्गामार वाहनों के चालक कोतवाल साहब को नजर अंदाज करते हुए कोतवाली से मात्र दो सो- तीन सौ मीटर की दूरी से अपने वाहनों का संचालन कर रहे हैं । वहीं दूसरी और शाम के समय में कोतवाल साहब पुलिस बल के साथ नगर में पद भ्रमण पर निकलते हैं। और रास्ते में अपने बच्चों के भरण पोषण के लिये ठेला लगा रहे गरीब लोगों को हड़का रहें हैं। तथा दुकानों के बाहर अस्थाई रूप से रखें बोर्डों को हटाने के लिये दुकानदारों को हड़का रहे हैं। यह बात अलग है कि सड़क किनारे लगे नेताओं,डाक्टरों, कालेज संचालकों के बड़े - बड़े होर्डिंस,सड़क किनारे किये जा रहे रेत बजरी आदि के कारोबार नगर में नवनिर्मित होटल यूरेशिया पैलेस द्वारा सड़क किनारे चलाया जा रहा निजी पार्किग नगर कोतवाल मानों सिंह बिष्ट को नजर नहीं आ रहें हैं। या फिर कोतवाल साहब जान बुझ कर नजर अंदाज किया जा रहा है। क्योंकि ये लोग ऊंची पहुंच वाले लोग हैं।इनमें से एक डाक्टर तो सीधे मुख्य मंत्री तक पहुंच रखता है। कोतवाल द्वारा अतिक्रमण के विरूद्ध उठाया जा रहा कदम सराहनीय है। परन्तु क्या कोतवाल साहब आपके द्वारा रसूखदार बड़े लोगों के विरूद्ध कार्यवाही न किया जाना तथा आम आदमी के विरूद्ध सख्ती बरतना एक पक्षिय व भेदभाव पूर्ण कदम नहीं है। जो शासन की निति के विरूद्ध है। अब देखना यह है कि क्या धामपुर कोतवाल आगे नियमानुसार निष्पक्ष रूप से कार्यवाही करते हैं या नहीं ? यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पांच साल के बच्चे को चोरी कर बेचने ले जा रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार, सौदे का तीन लाख साठ हजार रुपया बरामद-
पुलिस लाइन्स, बाराबंकी में प्रशिक्षाणाधीन 215 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह परेड का आयोजन
बांदा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहे हैं पवित्र श्रावण मास पर मांस मुर्गे की दुकानों में पूर्णतया प्रतिबंध लगाने को लेकर दिया ज्ञापन,
Leave a Comment: