क भवन लखनऊ में प्रदेश की सहकरी गन्ना विकास समितियों के सदस्य कृषकों को  मुख्यमंत्री जी अंश प्रमाण पत्र वितरण का शुभारम्भ किया गया।


लोक भवन लखनऊ में प्रदेश की सहकरी गन्ना विकास समितियों के सदस्य कृषकों को  मुख्यमंत्री जी अंश प्रमाण पत्र वितरण का शुभारम्भ किया गया।  मुख्यमंत्री जी,  गन्ना मंत्री जी एवं गन्ना राज्य मंत्री जी द्वारा किये गये उद्बोधन को उपस्थित कृषकों को द्वारा ध्यान पूर्वक सुना गया।  
 मुख्यमंत्री जी द्वारा अंश प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलाधिकारी सीतापुर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की सहकारी गन्ना विकास समिति हरगांव, बिसवां, महोली, रामगढ़, कमलापुर, सीतापुर एवं महमूदाबाद के 77 कृषकों की उपस्थिति में कराया गया। संजय शिशौदिया, जिला गन्ना अधिकारी सीतापुर द्वारा जिलाधिकारी सीतापुर को अवगत कराया गया कि जनपद में 06 सहकारी गन्ना विकास समितियां हरगांव, बिसवां, महोली, सीतापुर, रामगढ़, कमलापुर एवं 01 चीनी मिल समिति महमूदाबाद कार्यरत है जिनके 348559 कृषक सदस्य हैं जिनके अंश प्रमाण-पत्र तैयार हैं जो उक्त कार्यक्रम के उपरान्त समय निर्धारित कर कृषकों को वितरण किये जायेंगे। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा अंश प्रमाण-पत्र वितरण एवं उनकी उपयोगिता के सम्बन्ध में भी जिलाधिकारी को संक्षेप में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी सीतापुर द्वारा जनपद की सहकारी गन्ना समितियों के उपस्थित 77 कृषकों को अंश प्रमाण-पत्र वितरण का शुभारम्भ करते हुए अंशधारक सदस्य कृषकों से उनसे खेती के सम्बन्ध में आंशिक जानकारी भी ली गई तथा उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर गन्ना कृषकों के चेहरों पर खुशी एवं पूर्ण आत्म विश्वास देखने को मिला। इस अवसर पर गन्ना विकास विभाग सीतापुर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अन्त में जिला गन्ना अधिकारी सीतापुर द्वारा उपस्थित कृषकों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।