ग्राम पंचायत बंशीताल में शासकीय भूमि परअवैध कब्जा बच्चों और महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र जाने में हो रही समस्या:
ग्राम पंचायत बंशीताल में शासकीय भूमि परअवैध कब्जा बच्चों और महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र जाने में हो रही समस्या:
पुलिस लाइन बांदा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का किया गया आयोजन ।
????पुलिस लाइन बांदा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का किया गया आयोजन ।
????06 माह के कठोर प्रशिक्षण के उपरान्त 200 रिक्रूट आरक्षी उ0प्र0 पीएसी की सेवा में हुए शामिल ।
????दीक्षांत परेड में कैडेटों के अनुशासन और प्रदर्शन ने मोह लिया दर्शकों का मन ।
????परेड के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री विपिन कुमार मिश्र द्वारा ली गई परेड की सलामी । प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को दी शुभकामनाएं ।
????मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को किया गया पुरस्कृत ।
????पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा कैडेटों को कर्तव्य एवं निष्ठा की दिलाई गयी शपथ ।
विवरण- आज दिनांक 12.07.2022 को पुलिस लाइन बांदा में रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र में 06 माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले पीएसी के 200 रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री विपिन कुमार मिश्र द्वारा परेड की सलामी ली गई । श्रीमान मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 07 कैडेटों को पुरस्कृत किया गया ।
सर्वोत्तम कैडेट के रूप में मनीष कुमार पाण्डेय, इनडोर में उत्कृष्ट कैडेट के रुप में अंकित कुमार, आउटडोर में उत्कृष्ट कैडेट के रुप में रोहित तिवारी और उमाकांत यादव को चुना गया । कठोर मेहनत एवं लगन से प्रशिक्षण दिलाने वाले 17 प्रशिक्षकों/अध्यापकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अभिनंदन द्वारा कैडेटों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई । गौरतलब हो कि जनपद के पुलिस लाइन में दिनांक 13.01.2022 से पीएसी के 200 रिक्रूटों का प्रशिक्षण चल रहा था । 06 माह के कठोर प्रशिक्षण के उपरांत आज दिनांक 12.07.2022 को कैडेटों के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया । परेड में कैडेटों के अनुशासन और ड्रिल ने उपस्थित दर्शकों में रोमांच उत्पन्न कर दिया ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ग्राम पंचायत बंशीताल में शासकीय भूमि परअवैध कब्जा बच्चों और महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र जाने में हो रही समस्या:
क भवन लखनऊ में प्रदेश की सहकरी गन्ना विकास समितियों के सदस्य कृषकों को मुख्यमंत्री जी अंश प्रमाण पत्र वितरण का शुभारम्भ किया गया।
कुत्तो के हमले में बंदर की गई जान,ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार.
Leave a Comment: