England vs India 2nd T20I: टीम इंडिया ने गुरुवार को साउथैम्प्टन के द रोज बॉल में खेले गए पहले टी20 में इंग्लैंड को 50 रनों से हरा दिया. अब दोनों टीमें शनिवार, 9 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में आमने-सामने होंगी. दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी होगी.
इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता
बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले टी20 के लिए अलग और दूसरे व तीसरे टी20 के लिए अलग टीम का एलान किया था. ऐसे में पहले टी20 में जीत के बाद भी कई खिलाड़ियों का टीम से पत्ता कटेगा. पहले टी20 में दो विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को सिर्फ एक मैच के लिए टीम में चुना गया था. वहीं ईशान किशन और अक्षर पटेल की भी टीम से छुट्टी हो सकती है.
कोहली-पंत, बुमराह और जडेजा की होगी वापसी
पांचवें रिशेड्यूल टेस्ट के खत्म होने में और पहले टी20 के शुरू होने में ज्यादा अंतर नहीं था. 5 जुलाई को टेस्ट मैच खत्म हुआ और 7 जुलाई को पहला टी20 था. इसी कारण विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत को पहले टी20 में आराम दिया गया था. अब ये सभी दूसरे टी20 से टीम में वापसी करेंगे.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: