कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में 4 बजे तक 6614 हितग्राहियों को लगाया गया टीकाकरण
कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में 4 बजे तक 6614 हितग्राहियों को लगाया गया टीकाकरण
लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट
जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र रोशनी पटवा ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य मंे आज दिनांक 06.07.2022 को नेहरू युवा केन्द्र सीतापुर द्वारा संजीवनी संस्था ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय सीतापुर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन एस0डी0एम0 सदर अनिल कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान हेतु जिला चिकित्सालय द्वारा आई टीम द्वारा स्वैच्छिक रक्तदाताओं का नामांकन किया गया एवं जांच उपरांत लगभग 20 लोगों द्वारा शिविर मंे रक्तदान किया गया।
चिकित्सीय टीम द्वारा जांच उपरांत शिविर मंे प्रथम रक्तदाता आयोजनकर्ता नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी रोशनी पटवा द्वारा किया गया। तदोपरांत केन्द्र से सम्बन्धित राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक एवं युवा मण्डल सदस्यों यथा आशीष रस्तोगी, गोमती शर्मा, अच्युतानंद, अर्पित अवस्थी, आयुष कुमार, कुलदीप, मयंक शेखर, आदि द्वारा रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में संजीवनी संस्था एवं भाजपा के नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, उनकी टीम सदस्यों एवं जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा। रक्तदाताओं को संजीवनी संस्था के माध्यम से जूस, बिस्किट आदि उपलब्ध कराया गया एवं रक्तदान हेतु लोगों को प्रेरित करते हुये प्रमाण-पत्र एवं सांकेतिक पुरस्कार भी उपलब्ध कराये गए।
रक्तदान शिविर नेहरू युवा केन्द्र की समस्त टीम, संजीवनी संस्था एवं जिला चिकित्सालय टीम का सहयोग सराहनीय रहा। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में 4 बजे तक 6614 हितग्राहियों को लगाया गया टीकाकरण
ग्राम पंचायत सदस्य महासभा ने रामपुर मथुरा में किया सम्मेलन
योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र दीक्षित
Leave a Comment: