योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र दीक्षित
योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र दीक्षित
ग्राम पंचायत सदस्य महासभा ने रामपुर मथुरा में किया सम्मेलन
ग्राम पंचायत सदस्य महासभा ने रामपुर मथुरा में किया सम्मेलन
रामपुर मथुरा/सीतापुर
बीते बुधवार ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के तत्वाधान में सीतापुर जनपद के ब्लॉक रामपुर मथुरा में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे महासभा के प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडे,प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,प्रदेश मुख्य महासचिव जयनारायण पटवा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल,महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव अनीता रस्तोगी, अयोध्या मंडल मीडिया प्रभारी पी.एन सिंह,सूरतगंज ब्लॉक मीडिया प्रभारी सत्यवान पाल का सीतापुर जिला प्रभारी लवकुश वर्मा की अगुवाई में सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडे ने कहा आपकी एकजुटता सदस्यों को उनके अधिकार दिलाने में कारगर साबित होगी।आप सभी की एकजुटता से भ्रष्टाचारियों के दम अभी से घुटने लगे हैं आगे क्या होगा यह देखते जाइए।प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने कहा पंचायती राज लागू होने के बाद से अब तक सदस्यों का सिर्फ और सिर्फ शोषण हुआ है जो आप ग्राम पंचायत सदस्य महासभा बर्दाश्त नहीं करेगी। आगे उन्होंने कहा ग्राम पंचायत सदस्य की सकारात्मक मुहिम से प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत श्री योगी आदित्यनाथ ने सदस्यों को 100 रुपए मासिक भत्ता और ढाई लाख रुपए दुर्घटना बीमा देने का ऐलान किया है जो प्रशासन के ढीले रवैए के कारण अभी तक सदस्यों को मिल नहीं पा रहा है जिसके लिए संगठन प्रयासरत है मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत जल्द मामले की शिकायत करेगा।प्रदेश मुख्य महासचिव जयनारायण पटवा ने कहा किसी भी कीमत पर सदस्यों को घबराने की जरूरत नहीं है किसी भी सदस्य के साथ यदि अन्याय हुआ तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल ने कहा 21वीं सदी ने अब जरूरत बन गई है एकजुटता की यदि आज आप एकजुट नहीं हुए तो आने वाली नस्लें बर्बाद हो जाएंगे हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा हम गांधीवादी विचारधारा के लोग हैं परिणाम चाहे जो भी हो हम शांतिपूर्ण ढंग से आर-पार की लड़ाई प्रशासन से लड़ेंगे और अपने अधिकार लेकर रहेंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव अनीता रस्तोगी,अयोध्या मंडल मीडिया प्रभारी पी.एन सिंह,ब्लॉक सूरतगंज मीडिया प्रभारी सत्यवान पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल ने किया।आए हुए सभी सदस्यों का महासभा के सीतापुर जिला प्रभारी लवकुश वर्मा ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर तहसील मुख्य संगठन मंत्री महमूदाबाद दीपक कुमार विमल,ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर मथुरा राजकुमार मौर्य, संयोजक महमूदाबाद राम मनोरथ गुप्ता,तहसील महासचिव मलखान,तहसील सचिव राम सागर,सावित्री देवी,किरण वर्मा विमला कुमारी,सत्यवती सिंह, रूप रानी,गायत्री देवी,शिव देवी, हेमलता,सुरेश कुमार,गौतम विनोद कुमार रामप्रताप महेश्वर दयाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत सदस्यों की आमद से ब्लॉक के सक्षम अधिकारी नदारद
ग्राम पंचायत सदस्य महासम्मेलन की तिथि मुकर्रर होने के बाद भी कोई सदस्य सवाल न कर दे इसलिए बीते बुधवार ब्लॉक के सभी सक्षम अधिकारी ब्लॉक से नदारद रहे जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र दीक्षित
राऊ शाम 5:00 बजे चुनाव समाप्त होने बात जब प्रत्याशी आपस में अपने-अपने जोर-शोर में नारे लगाते हुए
Chanakya Niti Quotes For Success In Life In Hindi
Leave a Comment: