रामपुर मथुरा#सीतापुर#ग्राम पंचायत सदस्य महासभा ने रामपुर मथुरा में किया सम्मेलन
ग्राम पंचायत सदस्य महासभा ने रामपुर मथुरा में किया सम्मेलन
कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में 4 बजे तक 6614 हितग्राहियों को लगाया गया टीकाकरण
कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में
4 बजे तक 6614 हितग्राहियों को लगाया गया टीकाकरण
सीईओ ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण
सूरजपुर/ जिले में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में सभी ब्लॉक एवं दूरस्थ क्षेत्र स्थित गांव एवं नगरीय क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को कोरोना संक्रमण से बचने एवं रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन टीम द्वारा वैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोज डोर टू डोर पहुंच कर पहले दिन शाम 4 बजे तक 6614 हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया गया।
वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु सूरजपुर जिले में टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है। यह महाअभियान जिले के समस्त ग्राम पंचायत, शहरी क्षेत्रों एवं स्कूलों में 6 व 7 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने यह महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें अब तक छूटे हुए समस्त लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिले के समस्त नागरिकों से महाअभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। जिला प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए जिला नोडल अधिकारी, ब्लॉक नोडल अधिकारी व क्लस्टर समन्वयक नियुक्त किए गए है।
कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में 6 जुलाई को पहला डोज 695 एवं दूसरा डोज 4606 प्रीकॉशन डोज 1313 कुल 6614 पात्र लोगों को टीकाकरण लगाया गया
(छत्तीसगढ़) सूरजपुर से मुकेश सिहं की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ग्राम पंचायत सदस्य महासभा ने रामपुर मथुरा में किया सम्मेलन
योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र दीक्षित
राऊ शाम 5:00 बजे चुनाव समाप्त होने बात जब प्रत्याशी आपस में अपने-अपने जोर-शोर में नारे लगाते हुए
Leave a Comment: