बांदा
नाले के निर्माण सरकारी मानकों को ताक पर रखकर किए जाने की सूचना पर समाज सेविका शालनी पटेल जी द्वारा नाले निर्माण का लिया गया संज्ञान
पूरा मामला बांदा जनपद के पल्हरी आर टी ओ आफिस के पास का है।
यहां पर जिला पंचायत के द्वारा नाले का निर्माण कार्य ठेकेदार राजेश गुप्ता द्वारा कराया जा रहा है।
जिसमे घटिया सामग्री लगाने वा बालू में सीमेंट नाम मात्र का मिलाया जा रहा है।
जिसकी लगातार ग्रामीणों की सूचना पर समाज सेविका शालनी पटेल ने मौके पर जा कर देखा तो बिलकुल सही पाया गया।
इस संबंध में जब ठेकेदार से बात की गई तो ठेकेदार द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
जिससे नाराज शालनी पटेल जी ने ग्रामीणों के साथ माननीय आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से नाले निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग किए जाने की जानकारी देने के साथ साथ जांच कराए जाने की मांग की गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: