सभी विकास योजना लूट-भ्रष्टाचार के गिरफ्त में है. इसके लिए सभी विपक्षी दल को एकताबद्ध होकर आगे आना चाहिए.


विकास योजनाओं पर जन दावेदारी से ही ताजपुर का विकास संभव- बंदना सिंह

सभी विकास योजना भ्रष्टाचार के गिरफ्त में, विपक्षी दल आगे आएं- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

ताजपुर, 4 जुलाई 2022

विकास योजनाओं पर जन दावेदारी से ही खस्ताहाल ताजपुर का विकास संभव है. यहाँ सभी विकास योजना लूट-भ्रष्टाचार के गिरफ्त में है. इसके लिए सभी विपक्षी दल को एकताबद्ध होकर आगे आना चाहिए.
ये बातें खेग्रामस के सदस्यता अभियान के दौरान स्थानीय मोतीपुर बंगली पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महिला अधिकार कार्यकर्ता सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने रविवार को कहा.
उन्होंने कहा कि सड़क, नाला, पुल-पुलिया, तालाब- पोखर का सौंदर्यीकरण, सड़क का मिट्टीकरण एवं खरंजाकरण समेत आवास योजना, मनरेगा योजना, खोख्ता निर्माण आदि योजना लूट-भ्रष्टाचार के गिरफ्त में है.
मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले इसे लेकर संघर्षरत है. चुंकि सभी योजनाओं पर शासन- प्रशासन के सह पर भ्रष्टाचारी कुंडली मारकर बैठे हुए हैं. इसके खिलाफभाकपा माले के बढ़ते संघर्ष को देखकर अनाप-शनाप आरोप लगाते रहते हैं. अधिकारियों को मिलाकर माले नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवा देते हैं. यह लड़ाई कोई एक पार्टी से संभव नहीं है. इसके लिए जनता को आगे लाकर सभी विपक्षी दलों साझा संघर्ष शुरू करना चाहिए.
माले नेता ने कहा कि हासिये पर खड़े दलित- गरीब मजदूरों को खेग्रामस सदस्यता देकर भाकपा माले संघर्ष की मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश में लगी है. इसी के जरिये संगठन को मजबूत कर भाकपा माले निर्णायक संघर्ष की ओर रूख करेगीविकास योजनाओं पर जन दावेदारी से ही ताजपुर का विकास संभव- बंदना सिंह

सभी विकास योजना भ्रष्टाचार के गिरफ्त में, विपक्षी दल आगे आएं- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

ताजपुर / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) , 4 जुलाई 2022

विकास योजनाओं पर जन दावेदारी से ही खस्ताहाल ताजपुर का विकास संभव है. यहाँ सभी विकास योजना लूट-भ्रष्टाचार के गिरफ्त में है. इसके लिए सभी विपक्षी दल को एकताबद्ध होकर आगे आना चाहिए.
ये बातें खेग्रामस के सदस्यता अभियान के दौरान स्थानीय मोतीपुर बंगली पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महिला अधिकार कार्यकर्ता सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने रविवार को कहा.
उन्होंने कहा कि सड़क, नाला, पुल-पुलिया, तालाब- पोखर का सौंदर्यीकरण, सड़क का मिट्टीकरण एवं खरंजाकरण समेत आवास योजना, मनरेगा योजना, खोख्ता निर्माण आदि योजना लूट-भ्रष्टाचार के गिरफ्त में है.
मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले इसे लेकर संघर्षरत है. चुंकि सभी योजनाओं पर शासन- प्रशासन के सह पर भ्रष्टाचारी कुंडली मारकर बैठे हुए हैं. इसके खिलाफभाकपा माले के बढ़ते संघर्ष को देखकर अनाप-शनाप आरोप लगाते रहते हैं. अधिकारियों को मिलाकर माले नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवा देते हैं. यह लड़ाई कोई एक पार्टी से संभव नहीं है. इसके लिए जनता को आगे लाकर सभी विपक्षी दलों साझा संघर्ष शुरू करना चाहिए.
माले नेता ने कहा कि हासिये पर खड़े दलित- गरीब मजदूरों को खेग्रामस सदस्यता देकर भाकपा माले संघर्ष की मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश में लगी है. इसी के जरिये संगठन को मजबूत कर भाकपा माले निर्णायक संघर्ष की ओर रूख करेगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।