जब तक सूरज चांद रहेगा, भारत तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए


शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय के 23 वे शहीद दिवस पर श्रंद्धाजलि
भारत परिषद द्धारा शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय के 23 वे शहीद दिवस पर संगठन के संयुक्त सचिव अजीत सक्सेना के नेतृत्व मे चुंगी चैकी स्थित शहीद मनोज पाण्डेय चैक पर संगठन के पदाधिकारियों ने स्तम्भ पर मोमबत्ती जलाकर व पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस दौरान सभी पदाधिकारियो ने भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा, भारत तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए। शहीद मनोज पाण्डेय के कृतित्व प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष आकाश राय ने कहा अगर मेरे फर्ज के रास्ते में मौत भी आती है तो मैं मौत को भी हरा दूंगा’ये पंक्तियां लिखीं मिली थीं 24 साल के एक भारतीय जांबाज की डायरी में वही बहादुर फौजी मनोज पाण्डेय था जो जनपद की शान है और उनके बहादुरी के किस्से आज भी सुनाए जाते है।ं मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी ने कहा जब दुश्मनों की कई गोलियां मनोज के शरीर को छेद चुकी थीं. मनोज के आखिरी शब्द थे दुश्मनो को छोड़ना नहीं यह कहते हुए मनोज के चेहरे पर दर्द नहीं था, मुस्कान थी. आंखों में खुशी के आशु थे, और तिरंगा ऊपर जा रहा था हमें उनकी कुर्बानी हमेशा याद रहेगी। श्रद्वांजलि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्धिवेदी, जिला अध्यक्ष आकाश राय,मंडल महामंत्री डा वीरेन्द्र कुमार आर्या, संरक्षक शिव बालक त्रिवेदी, जिला संयुक्त सचिव अजीत सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, जिला मंत्री अम्बरीश दीक्षित, अजय मिश्रा, शशिकांती तिवारी, अंजनी मिश्रा, टीकाराम प्रजापति, आशुतोष दीक्षित, रमेश त्रिवेदी, रामबाबू श्रीवास्तव उपस्थित रहे। टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।