पुलिस पत्रकारों का लगातर उत्पीड़न कर रही है, थाना पुलिस पत्रकारों पर बदले की भावना रखकर बेबजह उत्पीड़न कर रही है,


बरेली यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन विशाल सभा कर निकाली तिरंगा यात्रा।

बरेली यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने आज शीशगढ़ में एक विशाल सभा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी तादात में जिले के पत्रकार शामिल हुए, पत्रकारों ने सभा के बाद थाने तक तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें पत्रकार थाना शीशगढ़ में सीओ बहेड़ी से मिले और पत्रकारों ने दानिश अख्तर पर लगे फर्जी मुकदमा का विरोध दर्ज कराया, पत्रकारों के मण्डल प्रतिनिधि ने सीओ बहेड़ी से शिकायत कर बताया की शीशगढ़ पुलिस पत्रकारों का लगातर उत्पीड़न कर रही है, थाना पुलिस पत्रकारों पर बदले की भावना रखकर बेबजह उत्पीड़न कर रही है, जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सूर्यवंशी के कड़े विरोध के बाद सीओ बहेड़ी ने आश्वासन दिया कि किसी पत्रकार को निर्दोष नही फंसाया जाएगा, सीओ बहेड़ी ने स्पेक्टर शीशगढ़ को निष्पक्ष जांच का आदेश दिया, आदेश के बाद ही पत्रकार प्रतिनिधि मण्डल वापस लौटा, मीटिंग में जिले भर से शामिल पत्रकार, रविद्र सिंह सूर्यवंशी, रिज़वान सैफी ज़ुबैर खान वसीम खान फैज़ान शमशी श्रीपाल गोस्वामी अख्तर खान राहुल गंगवार मोबीन कैफ अमीन खान मुन्ना सिंह रियाज अली शिवम सक्सेना दुर्गेश मौर्या, राहिब खान आदि मैजूद रहें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।