गौस मोहम्मद को पाकिस्तान भेजने वाले आरोपी हिरासत में...एटीएस ने 4 को पकड़ा


गौस मोहम्मद को पाकिस्तान भेजने वाले आरोपी हिरासत में...एटीएस ने 4 को पकड़ा

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल साहू की 28 जून को दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई. मामले में एनआईए और एटीएस लगातार कार्रवाई कर रही है. एटीएस ने रविवार देर रात चार और आरोपियों को हिरासत में लिया है. एटीएस ने रविवार रात को चारों आरोपियों को उदयपुर के एक धार्मिक स्थल से हिरासत में लिया है. इनमें अब्दुल रज्जाक, रियासत हुसैन, वसीम अतहारी, अख्तर रजा शामिल है. आरोप है कि इनमें से दो आरोपियों ने हत्यारे गौस मोहम्मद को पाकिस्तान भेजा था.

आज कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील- दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद उदयपुर में स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए रविवार को कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में 10 घंटे की ढील दी थी. अब आज कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी गई है. आज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बाजार खुले रहेंगे. आज दोपहर तक इंटरनेट सेवा भी बहाल होने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी आज उदयपुर के दौरे पर आएंगे. वे मृतक कन्हैयालाल के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे.

हालांकि, भूत महल के आसपास की गलियों में अभी भी पूरी तरह से रौनक नहीं लौट पाई है. कन्हैया लाल की दुकान के बाहर कन्हैया की टोपी अभी भी बाहर पड़ी हुई है, जो उस खौफनाक मंजर को बयां कर रही है.

बता दें कि 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैयालाल की उसके दुकान में घुसकर नृशंस हत्या कर दी थी. आरोपियों ने हत्या से पहले और उसके बाद वीडियो भी बनाया था. वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री तक को मारने की धमकी दी. हालांकि, वारदात के बाद ही पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया. बाद में अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।