आगामी शिवरात्री पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत तामेश्वनाथ धाम का लिया जायजा


ब्रेकिंग----संतकबीरनगर
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ अब तक टीवी,सन्तकबीरनगर

डीएम व एसपी ने संयुक्त रुप से श्रावण मास व आगामी शिवरात्री पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत तामेश्वनाथ धाम का लिया जायजा।

संत कबीर नगर 04 जुलाई 2022, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में विधिवत पूजा आर्चना करने के उपरान्त श्रावण मास व आगामी शिवरात्री पर्व के सम्बन्ध मे की जा रही तैयारियो के दृष्टिगत भ्रमण कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई एवं मन्दिर मे आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारीद्वय ने जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे जानकारी ली ।
जिलाधिकारी द्वारा मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी लगवाने, अग्निशमन दल व वालेण्टियर्स की सेवा लेने के साथ ही खोया पाया कैम्प आदि स्थापित करने के लिये बताया गया साथ ही डीएम व एसपी द्वारा मेला आयोजको व स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्यो से बात चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रृधालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर वार्ता की गई । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।धन्यवाद ,,,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।