द्रौपदी वाह! रामनाथ ...?
द्रौपदी वाह! रामनाथ ...?
Hyderabad BJP Rally: हैदराबाद में बीजेपी की विजय संकल्प सभा शुरू हो गई है. पीएम मोदी भी इस रैली को संबोधित कर रहे हैं.
हैदराबाद में बीजेपी की रैली शुरू हो चुकी है. पीएम मोदी इस रैली को संबोधित कर रहे हैं. ये रैली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद आयोजित की जा रही है. इस रैली को 'विजय संकल्प सभा' नाम दिया गया है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत तेलुगू में की. उन्होंने कहा कि तेलंगाना पराक्रम की पुण्यस्थली है.
पीएम ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि जैसे पूरे तेलंगाना का स्नेह यहां इस मैदान में ही सिमट आया है. तेलंगाना के अलग-अलग जिलों से आप यहां इतनी बड़ी संख्या में आये हैं. आपके इस स्नेह के लिए, इस आशीर्वाद के लिए मैं आपका अभिनन्दन करता हूं, तेलंगाना की धरती का वंदन करता हूं. तेलंगाना के लोग अपनी मेहनत के लिए जाने जाते हैं. राज्य के लोगों में बहुत प्रतिभा है. तेलंगाना अपने इतिहास और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है, इसकी कला और वास्तुकला हम सभी के लिए गर्व का विषय है.
पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह हैदराबाद शहर हर टैलेंट की उम्मीदों को नई उड़ान देता है. वैसे ही भाजपा भी देश की आशाओं-अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं. तेलंगाना के लोग, पूरी दुनिया में कड़ी मेहनत और देश के विकास के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं. तेलंगाना में कला, कौशल, कर्मठता भरपूर है. तेलंगाना, प्राचीनता और पराक्रम की पुण्यस्थली है. तेलंगाना का विकास, चौतरफा विकास, भारतीय जनता पार्टी की पहली प्राथमिकताओं में से एक है. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हम तेलंगाना के विकास का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बीते 8 वर्षों में हमने हर भारतीय के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है. देशवासियों के जीवन कैसे आसान हो, विकास का लाभ कैसे हर व्यक्ति, हर क्षेत्र तक पहुंचे, इसके लिए हमनें निरंतर काम किया है. जो वंचित, शोषित रहे उनको भी राष्ट्रीय योजनाओं के माध्यम से हमने विकास में भागीदार बनाया है. यही कारण है कि गरीब, दलित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी सभी को आज लगता है कि भाजपा सरकार उनकी आवश्यकताओं और आकांक्षाओं दोनों की पूर्ति कर रही है.
पीएम ने कहा कि देश की महिलाओं को भी आज महसूस हो रहा है कि उनका जीवन आसान हुआ है, उनकी सुविधा बढ़ी है. अब वो राष्ट्र के विकास में अधिक योगदान दे सकती हैं. तेलंगाना के गरीबों को मुफ्त राशन हो, गरीबों को मुफ्त इलाज हो, भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ सभी को बिना भेदभाव मिल रहा है. यही तो सबका साथ, सबका विकास है. इसी वजह से आज देश के सामान्य नागरिक का भाजपा पर इतना विश्वास है.
पीएम मोदी भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे थे. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को भी संबोधित किया. पीएम के संबोधन के साथ ही आज ये बैठक संपन्न हो गई. बता दें कि, पीएम मोदी जब पिछली बार हैदराबाद आए थे तो उन्होंने इशारों-इशारों में टीआरएस पार्टी को परिवारवादी पार्टी करार देते हुए निशाना साधा था. पीएम ने कहा था कि परिवारवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है. उन्होंने विश्वास जताया था कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में सत्ता में आएगी.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भाजपा मंडल कार्यसमिति बिहारपुर चांदनी की बैठक संपन्न
आर्बिटेशन मामलों की विशेष लोक अदालत में कुल 24 मामले हुए निस्तारित।
Leave a Comment: