रास्ते में भरा पड़ा कीचड़ प्राथमिक विद्यालय को जाता है मैन रास्ता ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप
रास्ते में भरा पड़ा कीचड़ प्राथमिक विद्यालय को जाता है मैन रास्ता ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप
आर्बिटेशन मामलों की विशेष लोक अदालत में कुल 24 मामले हुए निस्तारित।
ब्रेकिंग-----संतकबीरनगर
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ अब तक, टीवी,सन्तकबीरनगर
आर्बिटेशन मामलों की विशेष लोक अदालत में कुल 24 मामले हुए निस्तारित।
संत कबीर नगर, 03 जुलाई 2022 ,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश लक्ष्मी कान्त शुक्ल की अध्यक्षता में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों से संबंधित आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 226 चिन्हित वादों में से 24 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। विशेष लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्ष्मी कान्त शुक्ल के न्यायालय में 06 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार वशिष्ठ के न्यायालय में 04,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश प्रताप सिंह के न्यायालय में 04, स्पेशल जज पाक्सो जैनुद्दीन अंसारी के न्यायालय में 06 तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी काशिफ शेख के न्यायालय में 04 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड एवम श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि तथा तमाम वादकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन के तरफ से अपर जिलाधिकारी राम आसरे सिंह ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। प्राधिकरण कार्यालय एवं समस्त सत्र न्यायालयों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी।धन्यवाद,,,,
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रास्ते में भरा पड़ा कीचड़ प्राथमिक विद्यालय को जाता है मैन रास्ता ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप
प्रधानी रंजिश को लेकर मुझे फँसाया जा रहा है
चंद्रशेखर आजाद के तत्काल रिहाई के लिए आजाद समाज पार्टी संग भीम आर्मी के कुशीनगर के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित करते दिया ज्ञापन
Leave a Comment: