सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा भव्य स्वागत एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया
सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा भव्य स्वागत एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया
Maharashtra Political Crisis Live: शिंदे गुट की एक और बड़ी जीत, स्पीकर पद पर भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर विजयी
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिंदे गुट को एक और बड़ी जीत मिल गई है। दरअसल, स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर जीत गए हैं और उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्हें 164 वोट मिले हैं। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें केवल 107 वोट मिले हैं।

विधानसभा में स्पीकर के चुनाव के लिए हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान स्पीकर ने सत्ता पक्ष के एक-एक विधायकों का मत लिया। जिसमें भाजपा के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को 164 मत मिले हैं। राहुल नार्वेकर की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, अभी विपक्ष के एक-एक विधायकों का मत लिया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नहीं किया मतदान
समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर के खिलाफ मतदान से परहेज किया। उसके दोनों विधायक अबू आजमी और रईस शेख मतगणना के दौरान बैठे रहे।
महाराष्ट्र में विधानसभा के स्पीकर पद के लिए मतदान प्रक्रिया के दौरान विपक्षी विधायकों ने 'ईडी, ईडी' के नारे लगाए।
महाराष्ट्र विधानसभा में स्पीकर पद के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान एक-एक विधायकों से उनका मत पूछा जा रहा है। राहुल नार्वेकर और राजन साल्वी के बीच मुकाबला है।
'जय श्री राम', 'जय भवानी', जय शिवाजी' के नारों के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
11:07 AM, 03-JUL-2022
स्पीकर के चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को एक झटका लगा है। विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े ने विधान भवन में विधायक दल के कार्यालय को सील कर दिया। विधान भवन में शिवसेना विधायक दल के कार्यालय के बंद दरवाजों पर प्लास्टिक टेप के साथ एक श्वेत पत्र चिपकाया गया है, जिस पर मराठी में संदेश लिखा है-शिवसेना विधायक दल के निर्देशानुसार कार्यालय बंद है।
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शिवसेना के नेता और उद्धव ठाकरे के करीबी राजन साल्वी शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार हैं, जो पहली बार विधायक बने भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को चुनौती देंगे।
दो दिवसीय विधानसभा के विशेष सत्र से पहले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे खेमे की तरफ से सचेतक सुनील प्रभु ने व्हिप जारी कर दिया है। व्हिप में कहा है, विधानसभा का विशेष सत्र 3-4 जुलाई को है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राजन सालवी उम्मीदवार हैं। इस दौरान शिवसेना के सभी सदस्य सदन में मौजूद रहें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा भव्य स्वागत एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया
कोरोना योद्धा सम्मान समारोह ऐतिहासिक भव्यता से संपन्न
हाईवे रोड व दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया तो खैर नहीं: सीओ चंद्रपाल सिंह!*
Leave a Comment: