हाईवे रोड व दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया तो खैर नहीं: सीओ चंद्रपाल सिंह!* 


सहसवान बदायूं उत्तर प्रदेश 

हाईवे रोड व दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया तो खैर नहीं: सीओ चंद्रपाल सिंह!* 
 
 ढाबों पर एवं ठेलो पर शराब बाजी कोई भी संचालक कराता हुआ मिला तो उसकी खैर नहीं होगी। 


अब तक न्यूज़ टीवी चैनल

 सहसवान तेजतर्रार सीओ चंद्रपाल सिंह ने सख्त हिदायत के साथ अतिक्रमण करने वालों को चेताया की दुकानों के बाहर व हाईवे रोड पर अतिक्रमण किया गया तो अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं होगी।

तेजतर्रार सीओ चंद्रपाल सिंह अपने पूरे दलबल के साथ हर रोज शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत रखने को लेकर फ्लैग मार्च करते नजर आते हैं। वही सीओ चंद्रपाल सिंह ने कड़े निर्देशों के साथ कहां है। जिस चौराहे पर सिपाहियों की ड्यूटी हो वहां वहां जाम की स्थिति बिल्कुल पैदा नहीं हो पाए मेरे पास आए दिन शिकायतें देखने को मिलती है। कि जाम की स्थिति बनी रहती है। और ड्यूटी पर तैनात लोग पूरी तरह अपनी मस्ती में रहते हैं। ऐसे लोग सुधर जाएं वहीं उन्होंने कहा कुछ ढाबा संचालक बीच रोड पर वाहनों को खड़ा करा लेते हैं।जिससे आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे लोग सुधर जाएं अगर किसी भी ढाबे पर या किसी भी ठेले पर कोई भी संचालक शराब बाजी कराता हुआ मिला तो उसके खिलाफ  भी कठोर से कठोर कार्रवाई कर जेल भेज दिया जाएगा वही चंद्रपाल सिंह ने कहा शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत को लेकर हर रोज क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया जाएगा वहीं उन्होंने कहा नगर में खुराफात फैलाने वाले भी पूरी तरह सावधान हो जाएं वहीं कड़े निर्देशों के साथ सीओ चंद्रपाल सिंह ने कहा फेसबुक या व्हाट्सएप पर कोई भी आपत्तिजनक फोटो या वीडियो डालने वालों की खैर नहीं होगी उनकी जगह सिर्फ जेल ही होगी।


मुशाहिद रजा सहसवान बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।