आज डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में लाइफ लाइन कलर सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन
आज डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में लाइफ लाइन कलर सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन
धामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
धामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट । बिजनौर:- जनपद बिजनौर की धामपुर तहसील में कल संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण और नगरीय लोगों ने पहुंचकर अपनी - अपनी शिकायत दर्ज कराई । संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिला अधिकारी धामपुर ,पुलिसक्षेत्राधिकारी धामपुर, पुलिसक्षेत्राधिकारी अफजल ,तहसीलदार धामपुर ने पीठासीन अधिकारी के रूप में जनता की समस्याओं को सुनकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता की सुविधा के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में प्रत्येक माह के प्रथम और त्रतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जा रहा है । जिससे जनता को एक ही स्थान पर अपनी शिकायतों के निस्तारण की सुविधा उपलब्ध हो सके । कुछ शिकायत कर्ताओं का कहना है कि धामपुर तहसील
में सम्पुर्ण समाधान दिवस केवल मात्र औपचारिक बनकर रह गया है । जनता शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के आधार पर नहीं किया जा रहा है।जिस कारण जनता बार बार प्रार्थना पत्र देने पर मजबुर हो रही है। इसका मुख्य कारण है कि उच्च अधिकारी द्वारा अपने निम्न स्तर के कर्मचारियों को लेखपाल आदि पर शिकायतों के निस्तारण का दायित्व सौंप दिया जाता है । लेखपालो द्वारा अपनी मनमर्जी से उल्टी सीधी रिपोर्ट लगाकर उच्चाधिकारियों को गुमराह करते हुए शिकायतों का निस्तारण का करा दिया जाता है ।जिसका उच्च अधिकारी द्वारा संज्ञान नहीं लिया जाता है । तथा केवल मात्र लेखपाल आदि की रिपोर्ट के आधार पर ही निस्तारण कर दिया जाता है। परिणाम स्वरूप शिकायतकर्ता बार बार शिकायत पत्र देने के लिए मजबूर हो जाता है ।जबकि शासन के नियम अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता की शिकायत का निश्चित समय में गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण किया जाना आवश्यक है । जबकि जिलाधिकारी बिजनौर द्वारा बार बार सम्पुर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का गुणवत्ता व पारदर्शिता के आधार पर निस्तारण किते जाने के निर्देश दिये जाते रहें हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आज डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में लाइफ लाइन कलर सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन
सचिव तौसीफ का विकास कम्प्यूटर व प्रिंटर के नाम पे निकाले सड़सठ हजार रुपये (67000) फिर भी पंचायत सोन पीपर में कही पर भी देखने को नही मिला
थाना कोतवाली, सर्विलांस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा 15 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
Leave a Comment: