ढाबों पर एवं ठेलो पर शराब बाजी कोई भी संचालक कराता हुआ मिला तो उसकी खैर नहीं होगी।
हाईवे रोड व दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया तो खैर नहीं: सीओ चंद्रपाल सिंह!*
कोरोना योद्धा सम्मान समारोह ऐतिहासिक भव्यता से संपन्न
यूपी अब तक टीवी से नरेन्द्र कुमार ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरीकी रिपोर्ट
कोरोना योद्धा सम्मान समारोह ऐतिहासिक भव्यता से संपन्न
डॉक्टर्स डे पर पलिया के चिकित्सकों व अन्य कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान
भाजपा जिलाध्यक्ष , डॉ सतीश कुमार,एसडीएम ,तहसीलदार, सीओ व गणमान्य नागरिकों ने किया सम्मानित
,पलिया कलां। मंगलवार शाम चिकित्सक डे के मौके पर भाजपा नेता व समाजसेवी रवि गुप्ता द्वारा आयोजित किए गए भव्य समारोह में नगर के सभी चिकित्सकों एवं कोरोना काल में लोगों की तन -मन -धन से सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं का फूल माला एवं शाल ओढ़ा कर स्वागत व कोरोना योद्धा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुनील सिंह एवं विशेष मेहमान के रूप में पहुंचे बरेली मंडल के सबसे वरिष्ठ चिकित्सक न्यूरो सर्जन डॉ श्री सतीश कुमार द्वारा देवी सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद पालिया के प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ ए के अवस्थी ने डॉक्टर्स डे का इतिहास एवं महत्व समझा कोरोना काल में चिकित्सकों व उनके सहयोगियों सहित समाजसेवियों द्वारा की गई सेवाओं एवं बलिदान का उल्लेख किया।
विशिष्ट अतिथि के रुप में कार्यक्रम में पहुंचे उपजिलाधिकारी श्री अविनाश चंद्र मौर्य, तहसीलदार श्री आशीष कुमार सिंह ,सीओ श्री राजेंद्र कुमार एवं डॉक्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक डॉ एके ग्रोवर,डॉ सीमा राघव, उमाशंकर मिश्र बीना गुप्ता ,कमल नाग, आदि ने डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर ए के अवस्थी,महामंत्री डॉ अंशुल शुक्ला, डॉ एके पांडे, डॉ गौतम पाल ,डॉ शिवम गुप्ता ,डॉ जी एस जुनेजा, डॉ जितिन् गुप्ता, डॉ आशीष पांडे, डॉ अव्यय मिश्रा, डॉ रविंद्र सिंह , डॉ रामनिवास निषाद, डॉ अरविंद आर्या, डॉ नूपुर पांडे सहित कई अन्य को सम्मानित किया गया! कार्यक्रम का संचालन भाजपा वरिष्ठ नेता विकास गुप्ता समाज सेविका ममता जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। *रोटरी क्लब पलिया की पूरी टीम पलिया फायर स्टेशन की पूरी टीम यथार्थ सेवा समिति की पूरी टीम तहसीलदार पलिया एवं रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर विकास बाजपेई खैरा ट्रांसपोर्ट के मालिक जोरदार जोरा सिंह को कोरोना योद्धा के रूप् में मंच पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया
रामलीला बालिका इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स की पूरी टीम कार्यक्रम की व्यवस्था में लगी रही! पलिया कोतवाल सैयद मोहम्मद अब्बास एवं चौकी इंचार्ज श्री धर्मेंद्र कुमार पूरे दलबल के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे!
कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता रवि गुप्ता की पूरी टीम जिसमें विशेष कर क्षेत्र की जानी मानी समाजसेविका सविता तिवारी, श्रीमती तनुजा सिंह, श्रीमती ममता जायसवाल, विजय बाजपेई एडवोकेट ,सतीश श्रीवास्तव ,सर्वेश राठौर बब्बन सिंह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष श्री विजय नारायण महिंद्रा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना अवस्थी एवं श्रीमती रत्ना सिंह पूरी महिला मोर्चा की टीम के साथ मौजूद रही, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह एवं हिंदू युवा वाहिनी पदाधिकारी सक्षम शुक्ला राजकुमार राठौर सभी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हाईवे रोड व दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया तो खैर नहीं: सीओ चंद्रपाल सिंह!*
हिन्दू जागरण मंच चिकित्सा प्रकोष्ठ, झांसी की कार्यकारणी का सम्मान, चिकित्सा संगोष्ठी व चिकित्सको का सम्मान समारोह
विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत जिला इकाई की ओर से उत्तर प्रदेश में मौर्य समाज के लोगों पर निरंतर हो र
Leave a Comment: