मच्छरों से बचाव, दरवाजे व खिड़कियों पर जाली लगवाएं, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें


यूपी अब तक से मोहम्मद रईस रहमानी फतेहपुर
  ????संचारी रोग नियंत्रण अभियान
1-7-2022 से 31-7-2022 तक
     संचारी रोगों पर सीधा वार-
मच्छरों से बचाव, दरवाजे व खिड़कियों पर जाली लगवाएं, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छर रोधी उपाय अपनाएं, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा  ना होने दें, पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रखें, पूरी बांह वाली कमीज पॉइंट और मोजे पहने, घर और कार्यस्थल के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर गमले आदि को सप्ताहिक खाली कर सुखाएं, गड्ढों में जहां पानी खट्टा हो उसे मिट्टी से भर दे।
???? संक्रामक रोगों से बचाव के अन्य उपाय-
नालियों में जलभराव रोके उनके नियमित सफाई करें, जानवर बाड़े घर से दूर रखें, जंगली झाड़ियों को नियमित साफ करें, चूहों मच्छरों से बचें, पानी के लिए इंडिया मारका के पानी का ही प्रयोग करें, खाने से पहले साबुन से हाथ धोने, खुले में शौच ना करें तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करें, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें, बच्चों को जे0ई के दोनों टीके लगवाएं।
???? बुखार होने पर क्या करें-
1 बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं।
2-सिर हाथ पांव एवं पेट पर पानी की पट्टी रखें।
3-बुखार के समय पानी एवं अन्य तरल पदार्थों जैसे नारियल पानी शिकंजी ताजे फलों का रस इत्यादि का सेवन अधिक करें।
4-हल्के सूती वस्त्र पहने तथा कमरे को ठंडा रखें।
5-झोलाछाप चिकित्सकों से बचें।
6-बिना चिकित्सक के सलाह के अनावश्यक औषधियों का सेवन ना करें।
ग्राम सभा पलिया बुजुर्ग विद्यालय के बच्चों ने व आंगनवाड़ी  कार्यकत्रियों ने आशा बहू एवं हेड मास्टर साहब अशरफ अली , रोहित संदीप संगीता महेंद्र कुमार अभिषेक राज चौरसिया कार्तिक कृष्ण कुमार विमला रागनी दीपिका पूनम सुधा जी इत्यादि लोग मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान श्रीमती कमला देवी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का रैली बच्चों द्वारा निकाली गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।