जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बलरामपुर सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न


जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बलरामपुर सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
 
शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें अधिकारी- डीएम

ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 

बलरामपुर      शासन की मंशानुरूप आमजनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी ढंग से निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद के सभी तहसीलों में संपन्न हुआ।
           तहसील बलरामपुर सदर में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया ।
            उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद, अवैध अतिक्रमण, नाली, चकरोट आदि मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करें। सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजानाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पात्रों को दिये जाने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया गया।
             संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर किसी भी प्रकार की शिकायत लम्बित न रहे, शासन एवं जनपद स्तर पर निरंतर इसकी निगरानी की जा रही है। शिकायत लम्बित होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुये विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस बलरामपुर में कुल 72  प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 09  शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का तीन दिवस के भीतर संबंधित विभागों के अधिकारी स्थलीय सत्यापन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करेंगे।
                 इस दौरान एसडीएम राजेंद्र बहादुर, तहसीलदार, सीएमओ डा0 सुशील कुमार, जिला विकास अधिकारी गिरीश चन्द्र पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी आर0पी0 राना, समाज कल्याण अधिकारी एम0पी0 सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, डीआईओएस0 डा0 गोविन्द राम, बीएसए डा0 रामचन्द्र, सीओ कुॅवर प्रभात् सिंह व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
                तहसील तुलसीपुर में मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। तहसील तुलसीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 90 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 09 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी तीन दिवस के भीतर स्थलीय सत्यापन करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।  एसडीएम मंगलेष दुबे, तहसीलदार, सीओ कुॅवर व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
                   तहसील उतरौला में अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में 77 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संबंधित विभागों के अधिकारी स्थलीय सत्यापन करते हुए तीन दिवस के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।