आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत घर में मचा कोहराम बरसठी पुलिस मौका मुआयना कर पीएम रिपोर्ट की कार्रवाई में जुटी


*आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत घर में मचा कोहराम बरसठी पुलिस मौका मुआयना कर पीएम रिपोर्ट की कार्रवाई में जुटी
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिद्वारी के भटकैयां गांव में राजकुमारी देवी पत्नी शमरनाथ यादव कि अकाशी बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई महिला सुबह 10:15 बजे बारिश होते समय गाय बांधने के लिए बाहर निकली थी कि अचानक गड़गड़ाहट के तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और महिला बिजली की चपेट में आकर पूरी तरह से झुलस गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई प्रधान पति हरिओम यादव ने घटना की जानकारी बरसठी थाना प्रभारी को दिया मौके पर पहुंचे बड़ेरी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह शव को कब्जे में लेकर पीएम रिपोर्ट की कार्रवाई में जुटे हैं महिला के तीन लड़के हैं जिसमें से दो लोगों की शादी हो गई है मृत महिला के पति समर बहादुर काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं जिनकी देखरेख मृत महिला राजकुमारी ही कर रही थी इस ह्रदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।