रामभरोस पासवान के हत्यारे को गिरफ्तार कर परिजनों को 10 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की
वर्मा विस्थापितों के लिए संघर्षरत युवा को गोली मारने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर माले का प्रतिरोध मार्च
गोलीकांड मामले में सीओ की भूमिका की हो जांच- जीबछ पासवान
जिले में बढ़ रहा हत्या- अपराध-गोलियों की तरतराहट चिंतनीय- उपेंद्र राय
वर्मा विस्थापितों के लिए संघर्षरत खानपुर के उदयपुर कालीन निवासी अमरनाथ सिंह को गोली मारने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी, इस मामले में सीओ की भूमिका की जांच, बढ़ती हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा माले एवं खेग्रामस के कार्यकर्ताओं ने शहर के स्टेडियम गोलंबर से प्रतिरोध मार्च निकाला. अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए मुख्यालय का भ्रमण कर पुनः गोलंबर पर पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया.
सभा की अध्यक्षता खेग्रामस के जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने की. भाकपा माले जिला कमिटी के सदस्य अनील कुमार चौधरी, जीबछ पासवान, बंदना सिंह, ललन कुमार, अमित कुमार, फूल बाबू सिंह, मिथिलेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रेमानंद सिंह, समेत विजय कुमार आजाद, रमाशंकर सक्सेना, महेश कुमार, सुशील कुमार, दीनानाथ सिंह, राम कुमार राय, देव कुमार सिंह, रामानंद सिंह, ताराचंद सिंह, देवमुनी सिंह, राजू वर्मा, मो० सगीर, उमेश राय, अरूण राय, मो० अलाउद्दीन, दिनेश कुमार, केशो प्रसाद सिंह, हिरामन प्रसाद, श्रीराम सिंह, रंधीर वर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया.
अपने अध्यक्षीय भाषण में खेग्रामस नेता उपेंद्र राय ने कहा कि खानपुर के उदयपुर वर्मा विस्थापितों को सरकार द्वारा आवंटित जमीन सीओ को मिलाकर भूमाफिया हड़पने की कोशिश में लगे हैं. इसे लेकर भाकपा माले का संघर्ष खानपुर से लेकर जिला मुख्यालय तक चल रहा है. इस संघर्ष के नेतृत्व में अमरनाथ सिंह भी हैं. आंदोलन को खत्म करने की नियत से भूमाफिया, सीओ एवं अपराधियों का गठजोड़ ने गोली मारकर हत्या करना चाहता था लेकिन वे सफल नहीं हुए. माले नेता ने वर्मा विस्थापितों के संघर्ष को तेज करने के साथ गोलीकांड के अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की.
सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस के जिला सचिव जीबछ पासवान ने अंगारघाट थाना के राजेश्वर चौक निवासी मजदूर रामभरोस पासवान के हत्यारे को गिरफ्तार कर परिजनों को 10 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: