खूंखार नर और मादा बाघ वन विभाग के पिजरे में कैद


खूंखार नर और मादा बाघ वन विभाग के पिजरे में कैद

 15 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा  

वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद खूंखार नर और मादा बाघ अलग अलग पिजड़े में कैद  


कतर्नियाघाट वन जीव प्रभाग अंतर्गत कतर्नियाघाट रेज के मझरा बीट व नार्थ खीरी  में दो बाघ आदमखोर हो चुके है जिसमे एक बाघ 28 जुन रात्रि 3 बजे वन विभाग के पिजरे में कैद हो गया है और दूसरा मादा बाघ 29 जून को वन विभाग के पिजरे में कैद हुआ  पिछले 7 दिन में 5 ग्रामीणों को चबा डाला और अब तक 15 ग्रामीणों को मार डाला लगातार बाघ के हमले से वन विभाग ने पिजरे लगाया जिसमे 28 जून सुबह एक नर बाघ कैद हो गया दूसर मादा बाघ 29 जून वन विभाग के पिजड़े में कैद हुआ

कमलेश कुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रोजेक्ट टाइगर उत्तर प्रदेश का कहना है कि ज्वाइंट आप्रेसन कार्रनियाघट और नार्थ खीरी से कराया गया  जिसका नेतृत संजय पाठक फील्ड डारेक्टर दुधवा कर रहे थे और लखनऊ से मैं भी आया था  सफलता पूर्वक इस आप्रेसन को चलाया जा राजा था इसमें ड्रोन कमरे,4 हाथी ,जगह जगह पिजरे लगाए गए थे जिससे एक बाघ को 28 जून  सुबह पकड़ लिए गया है जिसकी उम्र 3 से 4 साल की है और नर बाघ है दूसरे मादा बाघ को 29 जून को पकड़ा गया
संजय पाठक फील्ड डारेक्टर दुधवा का कहना है कि सबसे पहले घटना हुआ थी  17 जून को रात्रि में तभी से मेरा ये अभियान चल रहा था सबसे पहले जो सफलता मिली 28 जून को जो नर बाघ पिजंडे में कैद हुआ दूसरी सफलता 29 जून को शाम को बाघिन पकड़ी गई
 बाघिन का परिक्षन किया गया तो बाई ओर के दोनों दांत टूटे हुए है उसके अलावा दांत भी घिसे हुए है पूरा परिक्षण (डाटा बेश )करने के बाद बाघिन की उम्र 9 वर्ष की है और इसको देखा जाय तो पूरी तरह से बृद्ध अवस्था मे है और अपनी उम्र जी चुकी है संजय पाठक ने कहा मैं पूरे विस्वाश के साथ कह सकता हु की जो भी घटना हुआ बाघिन के द्वारा ही हुई है इसको पकड़ लिया गया है और   चिड़िया घर मे भेजने की तैयारी की जा रही है पाठक ने कहा अभी अभियान जारी है जब तक अस्वस्थ नही हो जायेगे की इस क्षेत्र में अब खतरा नही है तब जा कर अभियान बंद करेंगे
आपरेसन में मौजूद लोग
सुंदरेश डिप्टी डायरेक्टर बफर जोन कतर्नियाघाट,अमित सिंह उप वनाधिकारी कतर्नियाघाट, दया शंकर पशु चिकित्साधिकारी दुधवा,रामकुमार वन क्षेत्राधिकरी कतर्नियाघाट, दबिर हसन डब्लू डब्लू एफ विमलेश, अनिल आदि लोग मौजूद रहे उच्च अधिकारियों के आदेश पर  नर और मादा बाघ को चंदू ड्राइवर दुधवा, दुघव टाइगर रिजर्व वन जीव रेस्क्यू बैन से चिड़िया घर लखनऊ पहुचाया जाएगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।