Maharashtra: मंत्रिमंडल गठन को लेकर हलचल, 12 बागियों समेत हो सकते हैं कुल 35 मंत्री, देखें शिंदे कैबिनेट की पूरी लिस्ट


Maharashtra New Cabinet: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री और देवेन्द्र फडणवीस को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के बाद अब मंत्रिमंडल गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, ऐसी खबर है कि बागियों समेत  एकनाथ शिंदे  कैबिनेट में कुल 35 मंत्री होंगे. इनमें से 12 बागी विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि बीजेपी कोटे से 24 चेहरों को जगह मिल सकती है.

बीजेपी कोटे से जिन्हें मंत्री बनाया जा सकता है, उनके नाम-

बीजेपी कोटे से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकात दादा पाटील, वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, पूर्व मुंबई महाजन अध्यक्ष आशिष शेलार, प्रवीण दरेकर, बड़े पिछड़े नेता चंद्रशेखर बावनकुळे, विजयकुमार देशमुख, गणेश नाईक, राधाकृष्ण विखे पाटील, संभाजी पाटील निलंगेकर, संजय कुटे, रवींद्र चव्हाण, डॉ. अशोक उईके, सुरेश खाडे, जयकुमार रावल, अतुल सावे, देवयानी फरांदे, रणधीर सावरकर और माधुरी मिसाल को कैबिनेट मंत्री का पद मिल सकता है. इसके अलावा जयकुमार गोरे, प्रशांत ठाकूर, मदन येरावार, राहुल कुल और गोपीचंद पडळकर भी मंत्री बन सकते हैं.

बागी शिवसेना गुट कोटे से मंत्री-

 

 

शिंदे गुट से संभावित मंत्रियों की सूची: नौ बर्खास्त मंत्रियों को फिर से मंत्री बनाया जाएगा, जबकि 6 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री बनाए जाएंगे. शिंदे गुट से अन्य संभावित मंत्री हैं - दीपक केसरकर, दादा भूसे, अब्दुल सत्तार, बच्चू काड़ू, संजय शिरदाट, संदीपन भूमरे, उदय सामंत, शंभुराज देसाई, गुलाब राव पाटिल, राजेंद्र पाटिल, प्रकाश अबिदकर.

एकनाथ बोले- महाराष्ट्र खुश हैं कि शिवसैनिक सीएम बना

इसस पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि न केवल विधानसभा में उनके साथी विधायक, बल्कि पूरा राज्य इस बात से खुश है कि ‘‘बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक मुख्यमंत्री बना है.’’ शिंदे ने उन पर विश्वास दिखाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं का शुक्रिया भी अदा किया.

शिवसेना के बागी विधायकों के समूह, निर्दलीय विधायकों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से शिंदे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। मुंबई में शपथ लेने के बाद शिंदे आधी रात को ही गोवा लौट आए और वहां उनका इंतजार कर रहे अपने साथी विधायकों से मिले. वह केवल शपथ ग्रहण करने के लिए ही गुरुवार दोपहर को मुंबई गए थे। उन्होंने गोवा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र उनके 50 विधायकों की वजह से ही यह दिन देख पाया है.

शिंदे ने कहा, ‘‘मेरे साथी विधायक और पूरा महाराष्ट्र बेहद खुश है कि बाला साहेब ठाकरे का शिवसैनिक राज्य का मुख्यमंत्री बना है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार वही काम करेगी, जिसकी महाराष्ट्र के लोग उनसे उम्मीद कर रहे हैं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।