मुर्गी फार्म हाउस घुसा गुलदार


मुर्गी फार्म हाउस घुसा गुलदार। बिजनौर से अशोक कुमार की रिपोर्ट। बिजनौर :- जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट अंतर्गत शेरकोट-हरेवली मार्ग के बीच पढ़ने वाली नहर के समीप स्थित मोहल्ला निकम्मा शाह शेरकोट निवासी फहीम अहमद के मुर्गी फार्म हाउस में अचानक गुलदार के घुस आने से अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। फोन द्वारा वन विभाग को मामले की जानकारी दी गयी सुचना मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर और वन‌दरोगा लक्ष्मीचंद मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम द्वारा गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।