दो युवकों की मिले शव का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।


अयोध्या जनपद के थाना हैदरगंज क्षेत्र में दो युवकों की मिले शव का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।
अयोध्या एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि दोनों युवकों की हत्या गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोसाईगंज कस्बे में आशनाई में हुई थी मृतक रवि मोदनवाल का हत्या आरोपी के परिवार की युवती से अवैध संबंध था जिसको लेकर रवि मोदनवाल अपने मित्र मनोज मोदनवाल के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने गोसाईगंज आया था।परिवार की युवती से मिलना परिवार वालों को नागवार गुजरा और योजनाबद्ध के तहत घर में ही दोनों युवकों की डंडे से मार कर हत्या कर दी गई और शव को फेंकने के लिए अयोध्या धाम के थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र के निवासी दो युवकों को बुलाया गया और पिकअप से दोनों युवकों का शव थाना हैदरगंज क्षेत्र के हैदरगंज कस्बे के बाहर ब्रह्मा बाबा तिराहे के पास गड्ढे में फेंक दिया गया था। पुलिस ने सर्विलांस के सहारे मामले का खुलासा कर दिया है थाना हैदरगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है जबकि हत्या में शामिल 5 लोग अभी भी फरार हैं। हत्या आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा,शव को फेंकने में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व मृतक का बैग बरामद कर लिया है। दोनों मृतक युवक प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे और व्यवसाय के संबंध में उनका गोसाईगंज आना जाना था जिसके बाद मोदनवाल परिवार से ही उनका एक युवती से अवैध संबंध हो गया था। जो मौत का कारण बन गया।

वाईट शैलेश पांडे,एसएसपी अयोध्या

स्पेशल नेशनल हेड ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉ केशव आचार्य गोस्वामी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।