कुत्ता काटने के बाद इंजेक्शन का कोर्स पूरा होने पर भी हुआ


कुत्ता काटने के बाद इंजेक्शन का कोर्स पूरा होने पर भी हुआ रेबीज का असर मामला जनपद बुलंदशहर के गांव वुढांसी का बताया जा रहा है जहां भूतपूर्व महिला प्रधान  विमलेश देवी उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी विशंभर दयाल शर्मा को पागल कुत्ते ने 8 मार्च  2022 को काट लिया था उसी दिन जनपद अलीगढ़ की सीएससी जवां ले जाया गया वहां डॉक्टरों के द्वारा इंजेक्शन लगाए गए कोर्स पूरा कराया गया लेकिन बावजूद उसके 21 जून को प्रधान की अचानक तबीयत खराब हुई आनन-फानन मैं अलीगढ़ के जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने असमर्थता दिखाते हुए वापस कर दिया इधर-उधर देसी झाड़-फूंक वालों को दिखाया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी महिला प्रधान अपने पीछे दो बेटी एक बेटा बिना शादीशुदा छोड़ कर गई हैं उनका व्यवहार इतना अच्छा था कि गांव की 90 परसेंट जनता उनके गम में डूबी हुई है उनके जाने पर पूरे गांव वह आसपास का क्षेत्र गमगीन बना हुआ है लोग चौकड़ी जमा जमा कर बैठे हैं प्रधान विमलेश  देवी के व्यवहार की ही चर्चा की जा रही हैं लोगों की भीड़ से परखा जा सकता है कि उनका व्यवहार कैसा रहा होगा
महिला के पति के द्वारा यह बताया गया कि जवा के अस्पताल में इंजेक्शन लगाए गए हैं  डॉक्टरों की घोर अनियमितता रही है डॉक्टरों की लापरवाही से उनकी पत्नी की मृत्यु हुई है क्योंकि जितना उन्होंने इंजेक्शन का कोर्स बताया था वह सारा पूरा किया बावजूद उसके रेबीज कैसे फैला   हमको पता नहीं पानी लगाया है यह खाली इंजेक्शन लगाया है
बाइट- मृतक के पति

दिनेश कुमार पाल संवाददाता पहासू ब्लाक बुलंदशहर अब तक टीवी चैनल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।