जिलाधिकारी ने सभी नलकूपों को प्रत्येक दशा में चालू रखते हुए किसानों को फसल सिंचाई हेतु
जिलाधिकारी ने सभी नलकूपों को प्रत्येक दशा में चालू रखते हुए किसानों को फसल सिंचाई हेतु
जय जवान-जय किसान आंदोलन के तहत किसान संगठनों ने अग्निपथ के खिलाफ निकाला छात्र-नौजवान-किसान एकजुटता मार्च
जय जवान-जय किसान आंदोलन के तहत किसान संगठनों ने अग्निपथ के खिलाफ निकाला छात्र-नौजवान-किसान एकजुटता मार्च
जेल में बंद तमाम आंदोलनकारियों को रिहा करे एवं तमाम मुकदमें वापस ले सरकार- किसान संगठन
मांगे पूरा नहीं तो दिल्ली किसान आंदोलन के तर्ज पर होगा अग्निपथ के खिलाफ आंदोलन
राष्ट्रपति के नाम संबोधित स्मार- पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया
मौके पर माकपा, भाकपा, माले जिला सचिव ने अग्निपथ योजना को सेना के निजीकरण योजना बताया
समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 24 जून 2022
अग्निपथ योजना वापस लेने, जेल में बंद आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, गिरफ्तार आंदोलनकारियों को रिहा करने की मांग को लेकर शुक्रवार को महागठबंधन दलों से जुड़े किसान संगठनों ने शहर के स्टेशन चौराहा से एकजुटता मार्च निकालकर बाजार भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम संबोधित स्मार- पत्र सौंपा.
अखिल भारतीय किसान सभा, बिहार राज्य किसान कौंसिल, अखिल भारतीय किसान महासभा एवं राजद किसान सेल के कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले किसान संगठनों ने स्टेशन चौराहा पर ईकट्ठा होकर एकजुटता मार्च निकाला. इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर लिए नारे लगाते मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे. मार्च समाहरणालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन के बाद सभा में तब्दील हो गया. समाहरणालय गेट पर आहुत सभा की अध्यक्षता रामचंद्र राय, गंगाधर झा, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से की.
अखिल भारतीय किसान महासभा के ललन कुमार, महेश कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार राय, कपील कुमार, बंदना सिंह, शंकर यादव, प्रो० उमेश कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, अखिल भारतीय किसान सभा के रामाश्रय सिंह राकेश, गजेंद्र चौधरी, रामचंद्र राय, रामप्रीत पासवान, विवेकानंद शर्मा, सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, शत्रुधन राय पंजी, बिहार राज्य किसान कौंसिल के उपेंद्र राय, सत्यनारायण सिंह, नीतीश कुमार, पवन कुमार सिंह, रामाश्रय महतो, पवन कुमार पासवान, रामनारायण भगत, राजद किसान सेल के राजेश्वर महतो, राम विनोद पासवान समेत अन्य दर्जनों नेताओं ने सभा को संबोधित किया.
सभा के उपरांत 5 सदस्यीय संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने राष्टपति को संबोधित स्मार- पत्र जिलाधिकारी को सौंपा.
कार्यक्रम को भाकपा, माकपा, माले के अलावे आइसा- इनौस के सुनील कुमार, लोकेश राज, रौशन कुमार, दीपक यदुवंशी, राजू कुमार झा आदि ने अपने झंडे, बैनर तले सक्रिय समर्थन दिया. छात्र नेताओं ने छात्रों के मुद्दे को मजबूती से उठाये जाने को लेकर किसान संगठनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिलाधिकारी ने सभी नलकूपों को प्रत्येक दशा में चालू रखते हुए किसानों को फसल सिंचाई हेतु
विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते ग्राम पंचायत पिपरा के मजरा रनखेरा मे कई वर्षों से खराब ट्रांसफार्मर
News- युवक की नृशंस जी हत्या में 6 गिरफ्तार स्थान - मिर्जापुर
Leave a Comment: