विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते ग्राम पंचायत पिपरा के मजरा रनखेरा मे कई वर्षों से खराब ट्रांसफार्मर
विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते ग्राम पंचायत पिपरा के मजरा रनखेरा मे कई वर्षों से खराब ट्रांसफार्मर
जिलाधिकारी ने सभी नलकूपों को प्रत्येक दशा में चालू रखते हुए किसानों को फसल सिंचाई हेतु
जिलाधिकारी ने तलब की सभी नलकूपों का भौतिक सत्यापन रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने सभी नलकूपों को प्रत्येक दशा में चालू रखते हुए किसानों को फसल सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराए जाने का अधिशासी अभियंता नलकूप को दिया निर्देश
ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर गर्मी के दौरान फसलों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा जनपद के सभी नलकूपों का भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट तलब की गई। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अधिशासी अभियंता नलकूप द्वारा जनपद के सभी 392 नलकूपों का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें की 5 प्रतिशत नलकूपों का सत्यापन अधिशासी अभियंता नलकूप द्वारा एवं 10 प्रतिशत नलकूपों का सत्यापन सहायक अभियंता तथा शेष का अवर अभियंता द्वारा सत्यापन किया गया।
भौतिक सत्यापन रिपोर्ट में 15 नलकूप चालू अवस्था में नहीं पाया जाए जिसमें कि 7 विद्युत दोष के कारण एवं 08 यांत्रिक दोष के कारण चालू अवस्था में नहीं पाए गए।
जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता को सभी नलकूपों को प्रत्येक दशा में चालू रखे जाने तथा 1 सप्ताह के भीतर सभी खराब नलकूपों को सही कराते हुए प्रत्येक दशा में किसानों को फसल सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जनपद में किसी भी नलकूप मे खराबी अथवा चालू अवस्था में ना होने पर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय अथवा अधिशासी अभियंता नलकूप के मोबाइल नंबर 9454414990 पर तत्काल सूचित करें ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते ग्राम पंचायत पिपरा के मजरा रनखेरा मे कई वर्षों से खराब ट्रांसफार्मर
News- युवक की नृशंस जी हत्या में 6 गिरफ्तार स्थान - मिर्जापुर
गरीब हैं असहाय हैं और पात्रता में आते हैं उनका नया कार्ड बनाया जा रहा है जिन्हें सरकारी राशन की दुकान से प्राप्त कर सकेंगे
Leave a Comment: