नया कार्ड बनाया जा रहा है जिन्हें सरकारी राशन की दुकान से प्राप्त कर सकेंगे
गरीब हैं असहाय हैं और पात्रता में आते हैं उनका नया कार्ड बनाया जा रहा है जिन्हें सरकारी राशन की दुकान से प्राप्त कर सकेंगे
News- युवक की नृशंस जी हत्या में 6 गिरफ्तार स्थान - मिर्जापुर
News- युवक की नृशंस जी हत्या में 6 गिरफ्तार
स्थान - मिर्जापुर
दिनांक - 24.06.22
- युवक मुकेश मिश्र की नृशंस हत्या में शामिल नौ नामजद अभियुक्तों में से छः को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा । बीते 20 जून को बाइक से जा रहे दो दोस्तों युवकों पर प्राणघातक हमला, गंभीर घायलावस्था में एक की हुई मौत दूसरे का चल रह उपचार, कटरा कोतवाली के दुर्गा बाजार में हुई हत्या से मच गया था कोहराम । अभियुक्तों के खिलाफ 302, 323,427 सहित कई धाराओं में दर्ज हुआ है मुकदमा । पकड़े गए अभियुक्तों में तीन का है अपराधिक इतिहास, गोलबंदी कर यह करते रहे हैं अपराध । पकड़े गए अभियुक्तों के परिवार में रहा है अपराधिक इतिहास । इससे पहले हुए इनके बीच मारपीट में कार्रवाई में शिथिलता बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है । जांच कर गैंगस्टर सहित और भी धाराओं को बढ़ा सकती है पुलिस । एक रिपोर्ट ...
23 वर्षीय मुकेश मिश्र और विशाल शुक्ला को बाइक से जाते समय रोककर बीते 20 जून की शाम सरेराह कटरा कोतवाली के दुर्गा बाजार मोहल्ले में एक ही जाति के युवकों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर बगीचे में ले जाकर सामूहिक प्राणघातक हमला कर मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया गया था । परिजनों के साथ पहुंची पुलिस दोनों को मंडलीय अस्पताल ले गई जहां से मुकेश की स्थिति को ज्यादा गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया, जहां 21जून को सुबह मुकेश की मौत हो गई । युवक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया, घटना में शामिल नौ नामजद अभियुक्तों सहित छः अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी में लग गई । 21 जून को नामजद एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, आज छः आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । पत्रकार वार्ता कर एसपी सिटी ने बताया कि इस नृशंस हत्या में कड़ी कार्रवाई की गई है, किसी को नहीं बख्शा जाएगा, दो अभियुक्त फरार हैं उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, जांच में आगे गैंगस्टर सहित और भी धाराएं बढ़ाई जाएंगी । इससे पहले हुए मारपीट में समय से उचित कार्रवाई करने में असफल रहे एक दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि एक दरोगा सहित तीन सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं -
बाइट - संजय वर्मा एसपी सिटी मीरजापुर
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से मुस्तफा अली जिला संवाददाता
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
गरीब हैं असहाय हैं और पात्रता में आते हैं उनका नया कार्ड बनाया जा रहा है जिन्हें सरकारी राशन की दुकान से प्राप्त कर सकेंगे
शादी समारोह में बढ़ती फिजूल खर्च को भी रोका जाएगा
उत्तम वर्मा जेब से एक जिंदा कारतूस मिली वही मौके से तमंचा गायब होने की बात पुलिस कह रही
Leave a Comment: