डकैती की योजना बनाने वाले चार डकैतों को दबोचा, एक फरार            


डकैती की योजना बनाने वाले चार डकैतों को दबोचा, एक फरार                            

दमोह/दमोह.डकैती की योजना बनाते पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार को एसडीओपी तेंदूखेड़ा अशोक चौरसिया ने जानकारी दी, कि एक डकैती की योजना 5 आरोपी बना रहे हैं, जहां एसडीओपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी नोहटा विकास चौहान, तेजगढ़ थाना प्रभारी बृजेश पांडे, चौकी प्रभारी इमलिया आनंद कुमार सहित पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर देर रात्रि डकैती की योजना बनाते डकैतों को दबोच लिया और उनसे एक देसी कट्टा, चाकू, कारतूस के अलावा हथियार बरामद कर उनसे पूछताछ की, जहां उन्होंने हाथी घाट में भी विगत दो दिन पूर्व लूट की योजना बनाई थी, वहां ताले तोड़े थे लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे. इसके पूर्व में हनुमान ताल, आधार ताल, सिहोरा जबलपुर जिले के और भी थाना क्षेत्रों में इन पर लूट, चोरी जैसी वारदातों के अपराध पंजीबद्ध हैं. जहां दमोह पुलिस को जानकारी मिलते ही क्षेत्र से दबोच लिया और डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने इन आरोपियों को दबोचा है. आरोपियों में मुहम्मद सलीम पिता शमशेर खान उम्र 22 वर्ष निवासी मंडी हनुमान ताल, मुहम्मद फहीम पिता अब्दुल खलीक मंसूरी उम्र 25 वर्ष बाबा टोला हनुमान ताल, इमरान उर्फ  शेरा पिता अबरार अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी ठक्कर हनुमान ताल, मुहम्मद आरिफ उर्फ भूरा पिता मोहम्मद अमीन उम्र 18 वर्ष निवासी न्यू आनंद नगर हनुमान ताल,जबलपुर मनीष उर्फ मलखान पिता वृंदावन धनगर उम्र 30 वर्ष निवासी आमघाट थाना जबेरा जिला दमोह पर डकैती व लूट का मामला कायम कर विवेचना में लिया है.जिसमें मनीष नाम का आरोपी फरार है, फिर हाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

यूपी अब तक टीवी चैनल से
रिपोर्टर मोंटी शर्मा की रिपोर्ट
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से,✍️ब्यूरो चीफ/ लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।