जौनपुर *यातायात पुलिस, द्वारा सघन चेकिंग अभियान कारवाई में 732 वाहनो का चालान व 4 वाहन सीज*


जौनपुर *यातायात पुलिस, द्वारा सघन चेकिंग अभियान कारवाई में 732 वाहनो का चालान व 4 वाहन सीज*

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत आज दिनांक 26.11.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात  सुनील चन्द्र तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात  मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करने तथा मार्गों के किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े न करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही ड्रंक एंड ड्राइविंग से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगे वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई में 732 वाहनों का चालान( काली फिल्म-03, ड्रंक एंड ड्राइविंग के विरुद्ध कार्यवाही –03,) व 04 वाहन सीज किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।