प्रतापगढ़ दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को बाघराय पुलिस ने किया गिर
प्रतापगढ़ दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को बाघराय पुलिस ने किया गिर
प्रतापगढ़**जिला जज, जिलाधिकारी और एसपी ने जिला कारागार का*
प्रतापगढ़**जिला जज, जिलाधिकारी और एसपी ने जिला कारागार का*
*किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं तक का लिया जायजा*
*प्रतापगढ़। जिला कारागार की व्यवस्थाओं को परखने के लिए गुरुवार को जिले के आला*
*अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग,*
*जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने*
*जिला कारागार प्रतापगढ़ पहुंचकर जेल परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।*
*निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय और सुरक्षा व्यवस्था*
*का निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की*।
*इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनकी जरूरतों के संबंध में जानकारी ली*।
*संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण और कारागार में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*
*जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने*
*सुरक्षा से जुड़े सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।*
*इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने*
*कारागार की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और बंदियों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।*
*संदीप पाण्डेय प्रतापगढ़*
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
प्रतापगढ़ दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को बाघराय पुलिस ने किया गिर
कौशाम्बी। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान*
Leave a Comment: