**ब्रेकिंग अपडेट | कौशाम्बी**
**मंझनपुर पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता, दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण**
*कौशाम्बी। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान*
*में थाना मंझनपुर पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों*
*को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 45 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण समेत चोरी का माल बरामद किया गया है।*
*पुलिस के अनुसार, पहली चोरी की घटना 1 नवंबर 2026 को मंझनपुर के चकनगर में हुई थी। यहां शाहरुख खान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे*
*90 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। वहीं दूसरी घटना 17 नवंबर को ग्राम मगरौली में सेवानिवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी*
*प्रमोद कुमार सिन्हा के निजी आवास पर हुई थी। यहां भी चोरों ने घर के कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।*
*दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए सुराग जुटा रही थी*।
* *इसी दौरान 26 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर सीएमओ कार्यालय तिराहे के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।*
*गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनस पुत्र शमशाद निवासी चौड़िया, थाना कल्यानपुर, जनपद*
*फतेहपुर तथा मोहम्मद बैस पुत्र समीर निवासी भीखमपुर, थाना औंग, जनपद फतेहपुर, हाल पता बड़ी मस्जिद, थाता रोड, कस्बा मंझनपुर के रूप में हुई है*।
*पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, हार, नथिया, ओम का लॉकेट, सोने की कील,*
*पीली धातु की दो सिल्ली तथा चांदी की पायल, अंगूठियां, बिछिया और अन्य आभूषण बरामद किए हैं।*
*पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने मंझनपुर क्षेत्र में बंद मकानों को चिन्हित कर चोरी करने की बात*
*स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।*
*थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह प्रतापगढ़ जनपद में बड़े अवैध नशे के सौदागर पर बड़ी कार्यवाही*
*करके कई करोड़ रुपए बरामद किया था अब कौशांबी जिले में अपराधियों पर एक्शन जारी है उनके पुलिस का*
*संदीप पाण्डेय प्रतापगढ़
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment: