अमृतपुर में दर्दनाक हादसा: भांजे के तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
फर्रुखाबाद। जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। उजरा मऊ निवासी 35 वर्षीय पंकज यादव की एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने भांजे के तिलक समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल पंकज को तुरंत राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां आपातकालीन कक्ष में मौजूद डॉ. हिमांशु ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार में इस अचानक आई आपदा से कोहराम मच गया है। रामनारायण के पुत्र पंकज तीन भाइयों में से दूसरे नंबर के थे। करीब 10 वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। अस्पताल पहुंचे पत्नी अंजलि, मां गुड्डी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: