02 अभियुक्त गिरफ्तार*
01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*
चोरी के रुपये व सिगरेट बरामद
गोरखपुर चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गोला पुलिस ने चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 7,330 रुपये व 05 अदद सिगरेट का पैकेट बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में उ0नि0 अर्पित मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 390/2026 धारा 305, 331(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1. सन्नी पाल व 2. सूरज यादव को गिरफ्तार किया गया व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.11.2026 की रात्रि में समय करीब 01:00 बजे अभियुक्तों द्वारा छत के रास्ते से वादी के घर (दुकान) में घुस कर 74,000 रुपये नगद, 02 अदद सोने की चैन व 13 पैकेट सिगरेट चोरी कर लिया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1. सन्नी पाल पुत्र रामनेवास निवासी परसा उर्फ अगलहवा, थाना गोला, जनपद गोरखपुर
2.सूरज यादव पुत्र मोती यादव निवासी पड़ेरिया, थाना गोला, जनपद गोरखपुर
3. 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।बरामदगी
चोरी के 7,330 रुपये व 05 अदद सिगरेट का पैकेट
गिरफ्तारी की टीम
1. उ0नि0 अर्पित मिश्रा थाना गोला
2. कां0 देवेंद्र चौहान थाना गोला
3. रि0कां0 मनोहर प्रसाद थाना गोला
4. रि0कां0 शिवम सिंह थाना गोला
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: