चंपा देवी कॉलेज में टैबलेट वितरण से पहले मैपिंग पूरी, 20 को सीएम योगी करेंगे वितरण

पाली, गोरखपुर। पाली ब्लाक अंतर्गत तिलौरा में स्थित श्रीमती चंपा देवी शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज में बुधवार को टैबलेट वितरण की तैयारियां तेज हो गईं। शासन की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत कॉलेज के पात्र बीएड छात्र-छात्राओं की मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। सुबह से ही कॉलेज परिसर में छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव ने बताया कि मैपिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 तारीख को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। जिन भी विद्यार्थियों की मैपिंग हुई है, उन सभी को मुख्यमंत्री के हाथों टैबलेट प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों और आधार का सत्यापन कर मैपिंग को सुचारू रूप से संपन्न कराया। टैबलेट मिलने से छात्रों को पढ़ाई में काफी सहूलियत मिलेगी।

प्रधानाचार्य ने कहा कि सरकार की यह योजना छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय और ऐतिहासिक कदम है। डिजिटल युग में टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लास, डिजिटल कंटेंट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकेंगे। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए वरदान साबित होगी।

इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक विशाल उपाध्याय, अध्यापक अमित सिंह सहित समस्त शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मैपिंग कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने में सहयोग दिया। टैबलेट वितरण की खबर मिलते ही छात्रों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ देखा गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।