बगीचे तक रास्ता न मिलने पर ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को दिया प्रार्थना पत्र
प्रधान प्रतिनिधि पर धमकी का आरोप
सहजनवां, गोरखपुर।ग्राम मकाहर के ग्रामीणों ने अपने बगीचे तक आने-जाने के लिए रास्ता दिलाने की मांग को लेकर थानाध्यक्ष सहजनवां को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बगीचे तक जाने के लिए कोई अन्य रास्ता उपलब्ध नहीं है और गांव के कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा रास्ता बंद कराने की धमकी दी जा रही है।
प्रार्थना पत्र में संगम सिंह पुत्र कृष्ण सिंह, चंदन सिंह पुत्र कृष्ण सिंह, रामभूषण सिंह पुत्र स्व. रामचन्द्र सिंह व अन्य लोगों ने बताया है कि उनका बाग नंबर 300 है। उसके बगल में बंजर भूमि खसरा नंबर 299 स्थित है, जिससे पानी की निकासी भी हो रही है। इसी बंजर भूमि के रास्ते से बाउंड्रीवाल होकर उन्हें अपने बगीचे में आने-जाने और ट्रैक्टर ले जाने के लिए रास्ते की अत्यंत आवश्यकता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस जमीन के अलावा बगीचे में जाने के लिए और कहीं से रास्ता उपलब्ध नहीं है। गांव के कुछ मनबढ़ लोगों व प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ राजू सिंह द्वारा धमकी दी गई है कि अब तुमको कुछ नहीं मिलेगा, अब सब रास्ता बंद करवाऊंगा।
प्रार्थियों ने थाना प्रभारी से विनम्र निवेदन किया है कि मामले की जांच कराकर बाग तक आने-जाने व ट्रैक्टर ले जाने हेतु रास्ता दिलवाने की कृपा की जाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: