जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं
तहसील क्षेत्र के भवानीपुर जमुंआ गांव में समाजसेवी बृजेश कोमल पांडेय के आवास पर मंगलवार को रामचरित मानस के उपरांत सायंकाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। बताते चलें कि रामचरित मानस कार्यक्रम में पूर्वांचल के लोकप्रिय मानस गायक अरबिंद आर्या और शिम्पी आर्या ने सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया।भजन संध्या कार्यक्रम में पूर्वांचल के लोकगायक दीपक देव पाठक और कोमल पांडेय ने अपनी गायिकी से समा बाध दिया। दीपक पाठक ने मैने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डाल दई, श्रीराम जय राम जय जय राम,बम बम बोल रहा है काशी आदि गीतों के माध्यम सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजक बृजेश पांडेय ने सभी सम्मानित लोगों को अंगवस्त्रम् सुन्दर काण्ड और राम दरबार का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्मेश शुक्ला कार्यालय प्रभारी राज्यमंत्री गिरीश यादव, संतोष त्रिपाठी,डा आर बी चौहान, विनोद सेठ,मनोज तिवारी, राधाकृष्ण शर्मा, पप्पू सरोज, गायत्री शुक्ला, राकेश पाण्डेय, बिक्रमा पांडेय, जिलेदार पांडेय, बाबुलनाथ पांडेय, सुबेदार पांडेय,डा अभिषेक रावत,जय प्रकाश सिंह,डा साहब लाल यादव,सुरेश जायसवाल,भानू सिंह, जगदीश चौहान,आशीष शुक्ला सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पं राज कृष्ण शर्मा ने किया। अंत में आयोजक बृजेश पांडेय ने सबका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम देर रात चलता रहा, तथा भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किये।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: