जौनपुर।* सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जेसीज चौराहे


*सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी, यमराज बन कलाकारों ने दिया सुरक्षा का संदेश*

*हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का दिया संदेश, नियमों की अनदेखी करने वालों को बताया जानलेवा लापरवाही का अंजाम*

*जौनपुर।* सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जेसीज चौराहे पर अनोखा जागरूकता अभियान चलाया गया।  इस दौरान कलाकारों ने यमराज का रूप धारण कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। यमराज के वेश में कलाकारों को देखकर चौराहे से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों का ध्यान आकर्षित हुआ। कलाकारों ने अपने अनूठे अंदाज में लोगों को समझाया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।   दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।