राकेश पांडे ब्यूरो चीफ गोरखपुर कौड़ीराम। एनएच-29 पर अतिक्रमण हटवाने पहुंचे नायब तहसीलदार बांसगांव सुधीर मिश्रा और एनएच के अधिकारी राकेश वर्मा को मंगलवार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कौड़ीराम जीरो प्वाइंट के पास हवेली रेस्टोरेंट के सामने लोगों ने दोनों अधिकारियों की गाड़ी को घेर लिया और उन्हें वाहन के अंदर ही रोक दिया। इस दौरान गाड़ी की चाबी भी अपने पास रख ली गई, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

बताया जा रहा है कि एनएच-29 पर सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए नायब तहसीलदार और एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोग विरोध करने लगे और अधिकारियों की गाड़ी को घेरकर चाबी अपने कब्जे में ले ली। देखते ही देखते मामला तनावपूर्ण हो गया। अधिकारियों को काफी देर तक मौके पर ही रुकना पड़ा।

सूचना मिलने पर कौड़ीराम चौकी प्रभारी इन्द्रसेन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों से बातचीत की और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। काफी देर तक चली मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद उन्होंने नायब तहसीलदार की गाड़ी की चाबी वापस दिलवाई।

चौकी प्रभारी के प्रयास से मामला शांत हुआ और अधिकारियों को राहत मिली। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा जबकि दुकानदारों का आरोप है कि कुछ अधिकारी कर्मचारी इन दुकानों पर बैठते थे और किसी प्रभावशाली व्यक्ति के इशारे पर पांच दुकानों को ही टारगेट बनाया गया है जबकि अतिक्रमण हर जगह है लेकिन दुकानदारों की आंखों से झलका दर्द की उन्हें एक दिन का मौका दे देना चाहिए था जिससे हम लोगों की नई दुकान थी जिसमें कई लाख रूपए लगा था नुकसान नहीं होता

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।