मिर्जापुर जनपद में बढ़े हुए अपराध पर रोक लगाई जाए डॉ शिव कुमार सिंह पटेल
मिर्जापुर 17 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार पटेल ने कहा कि मिर्जापुर जनपद में क्राइम बहुत बढ़ गया है जैसे प्रिंस बिंदा 12 वर्षी की 9 नवंबर को 50 लाख की फिरौती मांगने के बाद हत्या विंध्याचल क्षेत्र में ही दो लोगों की निर्मम हत्या लालगंज क्षेत्र के फतहवा गांव में संजय के सर पर वार कर हत्या स्वर्ण व्यवसायी से लूट घोड़ा सहिद क्षेत्र में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी लुट रेलवे डेडीकेटेड कॉरिडोर का ताला तोड़कर कर चोरी नटवा तिराहे पर बुजुर्ग महिला का सोने की चेन लूट विंध्याचल क्षेत्र में ही चाय पान के दुकानदार के बेटे का अपहरण कर फिरौती मांगा विंध्याचल थाना क्षेत्र में दोहरी हत्या जैसे तमाम घटनाएं मिर्जापुर में घट रही हैं इसकी हम कांग्रेसजन निन्दा करते हैं
अनुसूचित जाति की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार चल रही है उत्तर प्रदेश में कहीं कोई गुंडा नहीं रह गया है कहीं लूट,किडनैपिंग , डकैती,हत्या नहीं हो रही है जो सरासर गलत है
जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मिर्जापुर में अपराध बहुत बढ़ गया है जिला प्रशासन से मांग करते हैं अपराध पर रोक लगाई जाए
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने किया
धरना प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे सुधाकर गुलाबचंद पांडे रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी राम नाथ दुबे शकील अहमद द्वारिका पाल राजेश मिश्रा ज्योति मनीष दुबे रवि शंकर तिवारी अंशु पांडे मोहित मिश्रा संतोष यादव राम लखन मास्टर अंकुर श्रीवास्तव डॉक्टर दिनेश चौधरी राजेंद्र विश्वकर्मा अश्वनी दुबे कपिल सोनकर विजय कुमार अमरनाथ पांडेय फेज अहमद संजय पांडे मिथिलेश मिश्रा मुन्ना मिश्रा नरेन्द्र ठाकुर अनुज मिश्रा राम राज भारती दिनकर मिश्रा विजय दुबे पहाड़ी रोशन अली अंसारी शराफत अलीडिंपू यादव राजू भारती
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: